Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
AccidentAlmora NewsAlmora policeDehradun NewsJobLatest PostUttarakhand News

Almora News:यहां गांव में ट्रांसफार्मर में अचानक आग भड़कने से मची अफरातफरी,आग बुझाने की कोशिश में झुलसे पांच लोग,झुलसने वालों में एक पांच महीने की गर्भवती भी शामिल

अल्मोड़ा जिले में कांडे तोक के कोतवाल गांव में ट्रांसफार्मर में अचानक आग भड़कने से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। आग देखते ही देखते पास के लगे लुट्टों तक पहुंच गई। इससे छह लुट्टे जल गए।

आग बुझाने की कोशिश में पांच लोग झुलस गए। झुलसने वालों में एक पांच महीने की गर्भवती और एक बुजुर्ग भी शामिल है।

ग्रामीण कमल राम ने बताया कि उनके घर के पास स्थित टांसफार्मर में दोपहर अचानक आग लग गई। इससे उनके छह लुट्टे जल गए। आग बुझाते समय उनके परिवार के पांच लोग झुलस गए। उन्होंने बताया कि कई बार वह विभागीय अधिकारियों से ट्रांसफार्मर को उनके घर से दूर कहीं उचित स्थान पर स्थापित करने की मांग कर चुके हैं लेकिन विभाग ने इस पर गंभीरता नहीं दिखाई।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यूपीसीएल की लापरवाही के. चलते ये घटना हुई। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताकुला लाया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमलेश जोशी ने कहा कि प्राथमिकता उपचार के बाद घायलों को घर भेज दिया गया है। सभी लोग खतरे से बाहर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close