Tuesday 14/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
मसूरी में अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआतरू ‘छोटी चिंगारी से बड़ा खतरा’, फायर सर्विस ने शहर को किया सतर्क मसूरी, 14 अप्रैल पर्यटन नगरी मसूरी में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के तहत फायर सर्विस ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को आग से बचाव के प्रति सतर्क किया। “सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल और जागरूक समाज मिलकर रोकें आग” थीम के साथ यह अभियान 14 अप्रैल से शुरू हुआ।अंतरराष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के मौके पर फायर अधिकारी राजकुमार के नेतृत्व में फायर स्टेशन से मालिंगा चौक तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान लोगों को बताया गया कि छोटी सी आग भी समय पर काबू न पाने पर बड़ा हादसा बन सकती है।फायर टीम ने आमजन को समझाया कि आग लगने के शुरुआती मिनट सबसे अहम होते हैं मौके पर मौजूद दो लोग मिलकर तुरंत आग बुझाने का प्रयास करें। पानी, रेत या कंबल का इस्तेमाल करें, बिना देर किए 112 नंबर पर सूचना दें। अग्निशमन विभाग ने संस्थानों के लिए भी जरूरी गाइडलाइन जारी की स्कूलों के लिए पुराने बिजली तार और खराब स्विच तुरंत बदलें आपातकालीन निकास द्वार हमेशा खाली रखें व अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के पास ज्वलनशील पदार्थ न रखें स्टाफ को फायर एक्सटिंग्यूशर चलाने की ट्रेनिंग दें। मरीजों को सुरक्षित निकालने की विशेष व्यवस्था रखें।फायर सर्विस ने लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में बरती जाने वाली सावधानियों पर भी जोर दिया जिसमें खाना बनाने के बाद गैस रेगुलेटर बंद करें। एक सॉकेट में ज्यादा उपकरण न लगाएंआग लगने पर झुककर बाहर निकलें, लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, कपड़ों में आग लगने पर “स्टॉप, ड्रॉप एंड रोल” अपनाएं, माचिस-लाइटर बच्चों की पहुंच से दूर रखें।कार्यक्रम की शुरुआत में मुंबई अग्निकांड में शहीद हुए 67 अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इसी घटना के बाद से पूरे देश में यह सप्ताह मनाकर लोगों को जागरूक किया जाता है। अग्निशमन अधिकारी धीरज सिंह तड़ियाल ने कहा कि आग से बचाव सिर्फ फायर सर्विस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सतर्कता से ही बड़े हादसों को रोका जा सकता है।संघर्ष की मशाल,जनसेवा की मिसाल-स्व.रणजीत सिंह भण्डारी पुन्नी को उमड़े जनसैलाब ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलिबैसाखी पर सेवा का संकल्प,अंबेडकर जयंती पर स्वच्छता का संदेश-अलकनंदा तट से उठी जागरूकता की मिसालशाश्वत धाम लक्ष्मोली में गूंजेगा सनातन का शंखनाद-जेष्ठ माह में भव्य भागवत कथा,सैकड़ों विद्वानों का होगा आध्यात्मिक समागमपुरानी पेंशन बहाली को लेकर देहरादून में गरजे कर्मचारी-प्रधानमंत्री के दौरे के बीच एनओपीआरयूएफ का जोरदार प्रदर्शनअंबेडकर जयंती पर सेवा का संकल्प-श्रीनगर बेस चिकित्सालय में रक्तदान शिविर,एमबीबीएस छात्रों ने दिखाई मानवता की मिसालसमानता और संविधान के शिल्पकार को नमन-पौड़ी में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती,संयुक्त मजिस्ट्रेट ने किया माल्यार्पणमहापौर विकास शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकातशहीद भगत सिंह की कांस्य प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण
Almora NewsBageshwar NewsBanbasaBhimtalChamoliChampawat NewsDehli newsDehradun NewsEducationElectionFestivalGeneral KnowledgeHaldwani NewsHaridwarHealthHimanchalInteresting NewsInternational NewsJobLatest PostMount EverestMountainNainital NewsNationalNational NewsPauri GharwalPitthoragah NewsPoliticsRanikhetRudrpurShrinagarSomeshwarSportsTankpurTourismUttar PradeshUttarakhand NewsWeather Update

देश विदेश की ताजा खबरें शनिवार 26 अप्रैल 2025

🌸उत्तराखंड:पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी हिंदुओं नहीं कर सकेंगे चारधाम यात्रा,पाकिस्तान से 77 लोगों ने कराया था पंजीकरण।

🌸उत्तराखंड में भी पाकिस्तानी नागरिकों के पहचान की कार्रवाई कर दी गई तेज

🌸उत्तराखंड के सरकारी और निजी प्रत्येक स्कूलों में मनाया जाएगा बस्ता मुक्त दिवस

🌸सुप्रीम कोर्ट का फैसला: शादीशुदा बहन की संपत्ति में भाई का अधिकार नहीं

🌸जयडे हैकेट ने मुख्यमंत्री से की भेंट, उत्तराखंड में एडवेंचर टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

🌸देश विदेश:आरबीआई ने इंडियन बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज पर लगाया जुर्माना

🌸आर्मी नर्सिंग कॉलेज की वेबसाइट हैक, पहलगाम हमले के बाद आतंकियों की ओछी करतूत

🌸बीएसएनल यूजर्स को अब होगा डबल फायदा!, मंत्री सिंधिया ने 4जी के साथ 5जी के लांच पर दिया बड़ा अपडेट

🌸सिक्किम में भारी बारिश से भूस्खलन; करीब 1 हजार पर्यटक फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

🌸केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर वक्फ अधिनियम का बचाव किया, कहा- याचिकाएं झूठी दलीलों पर आधारित

🌸खेल समाचार:पाकिस्तान सरकार ने PSL 2025 में काम कर रहे सभी भारतीय नागरिकों को 48 घंटे में देश छोड़ने के लिए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close