Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
Almora NewsAlmora policeDehradun NewsEducationInteresting NewsJobLatest PostUttarakhand News

Almora News:राजकीय उच्चीकृत हाई स्कूल बल्टा की घटती छात्र संख्या की समीक्षा करते हुए शिक्षक अभिभावक संघ एवं पूर्व प्रधान बल्टा ने जूनियर हाईकूल बल्टा का हाई स्कूल के साथ एकीकरण कर शिक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग को लेकर जिलाधिकारी अल्मोड़ा को सौंपा ज्ञापन

26 अप्रैल,राजकीय उच्चीकृत हाई स्कूल बल्टा की घटती छात्र संख्या की समीक्षा करते हुए शिक्षक अभिभावक संघ एवं पूर्व प्रधान बल्टा ने जूनियर हाईकूल बल्टा का हाई स्कूल के साथ एकीकरण कर शिक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग को लेकर जिलाधिकारी अल्मोड़ा को ज्ञापन सौपा, इससे पूर्व मुख्यशिक्षा, खण्ड शिक्षा अधिकारी हवालबाग को एकीकरण कराने की गुहार लगा चुकें हैं। पूर्व प्रधान श्री अर्जुन सिंह मेहता ने कहा कि बल्टा हाईस्कूल स्टाफ कक्षा 6 से 10 तक एक साथ पढाना चाहते हैं,और पूर्व में 2014__2020 तक एकीकरण हो चुका था फिर तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा ने जूनियर हाईकूल बल्टा मे प्रधानाध्यापक भेजकर विद्यालय को अलग- अलग संचालित करवा दिया, इधर खण्ड शिक्षा अधिकारी हवालबाग,और मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा को 2019 के शासनादेश के तहत  एकीकरण करने के बाद पठन पाठन,समय सारणी उपस्थिति पंजिका और यू डायस सहित जूनियर हाईकूल को हाई स्कूल बल्टा को एक साथ संचालित कराने की मांग की गयी ,छात्र  हित में दोनो विद्यालयों को अलग अलग संचालन करना कदापि उचित नहीं है ।

पूर्व प्रधान अर्जुन सिंह एंव अभिभावक और बल्टा ग्रामीणों ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा को ज्ञापन सौपा है और ग्रामीणों ने अलग अलग संचालन से घटती छात्र संख्या पर चिंता जताई है,  अभिभावक अपने बच्चों को अन्यत्र पढाने को मजबूर और चिंतित हैं।

इधर पूर्व प्रधान अर्जुन सिंह मेहता ने बताया कि  जूनियर हाईकूल बल्टा ही नियम विरूद अलग से संचालित हो रहा है , विभागीय अधिकारी मौन बैठे हैं एक तरफ 21 अप्रैल को विभागीय  आदेशानुसार प्रवेशोत्सव मनाया गया,जो अनवरत जारी है इधर जूनियर हाईकूल बल्टा के एकीकरण हेतु खण्ड शिक्षा अधिकारी हवालबाग के आदेश की भी धवज्जिया उडा दी गयी हैं आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी अल्मोड़ा को कार्यवाही का ज्ञापन सौपा है,पूर्व प्रधान अर्जुन सिंह मेहता,चंदन सिंह मेहता पूनम मेहता,जानकी देवी, ममता देवी,मंजू मेहता, विमला देवी सीमा देवी शामिल रहे, इधर जिलाधिकारी ने तुरंत कार्यवाही का भरोसा दिया है ।

पूर्व प्रधान और ग्रामीणों ने प्रेस को बताया यदि सप्ताह अन्तर्गत कार्यवाही नहीं होगी तो मुख्यशिक्षा अधिकारी कार्यालय अल्मोड़ा में आन्दोलन की रूपरेखा तैयार की जायेगी,और अप्रिय निर्णय लिया जायेगा,।जिसकी जिम्मेदारी शिक्षा विभाग शासन प्रशासन की होगी।

  अर्जुन सिंह मेहता पूर्व प्रधान 

एंव समस्त अभिभावक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close