Wednesday 26/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
महापौर ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल महिला कांस्टेबल का हाल जानासंस्कृत के जयघोष से गूंज उठा श्रीनगर-भव्य शोभायात्रा ने जगाया संस्कृति और संस्कारों का गौरवगढ़वाल विश्वविद्यालय के बीजीआर परिसर पौड़ी में उद्यमिता की पाठशाला-छात्रों ने सीखा आइडिया को कारोबार में बदलने का हुनरजयालगढ़ में भाजपा का बढ़ा कुनबा-विधायक विनोद कंडारी के नेतृत्व में मातृशक्ति ने थामा भगवासंस्कृत शिक्षकों की समस्याओं पर गरजी आवाज,मानदेय वृद्धि से समान कार्य-समान वेतन तक उठी मजबूत मांगगौधामों की व्यवस्थाओं पर संयुक्त मजिस्ट्रेट की पैनी नजर,चारा-पानी से लेकर स्वास्थ्य जांच तक दिए सख्त निर्देशपैठाणी में उमड़ा मातृशक्ति का सैलाब-ऋतु खंडूड़ी और डॉ.धन सिंह रावत ने रक्षाबंधन पर दिया महिला सम्मान और सशक्तिकरण का संदेशदोगुना मुनाफे का झांसा देकर 3.30 करोड़ की ठगी,कथित डॉक्टर बहन गुजरात से गिरफ्तारएसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं निर्वाचन अधिकारियों के साथ हुई बैठकमुख्यमंत्री ने पांच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन
Almora NewsBageshwar NewsBanbasaBhimtalChamoliChampawat NewsDehli newsDehradun NewsEducationGeneral KnowledgeHaldwani NewsHaridwarHimanchalInteresting NewsJobLatest PostNainital NewsNationalNational NewsPauri GharwalPitthoragah NewsPoliticsRanikhetRudrpurShrinagarSomeshwarUttar PradeshUttarakhand News

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बागेश्वर-टनकपुर रेल लाइन को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने का किया अनुरोध

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बागेश्वर-टनकपुर रेल लाइन को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि परियोजना का सारा खर्च केंद्र सरकार वहन करे।

उन्होंने रेल परियोजनाओं, नई ट्रेन शुरू करने का मुद्दा भी उठाया। रेल मंत्री ने सभी मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

सोमवार को नई दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में अपनाई जा रही टनल प्रणाली के समान ही देहरादून से सहारनपुर को मोहंड होते हुए रेलवे से जोड़ने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि मोहंड में टनल आधारित रेल लाइन परियोजना की संभाव्यता का परीक्षण कराकर परियोजना की स्वीकृति दी जाए।

मुख्यमंत्री ने टनकपुर से दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन शुरू करने का भी अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि देहरादून-टनकपुर के बीच ट्रेन के फेरे भी बढ़ाए जाएं। उन्होंने ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल लाइन परियोजना के त्वरित क्रियान्वयन का भी अनुरोध किया।

🌸सीएम ने ऋषिकेश के पुराने रेलवे स्टेशन की भूमि मांगी

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश के पुराने रेलवे स्टेशन की भूमि के सभी अधिकार राज्य सरकार को हस्तांतरित करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाए। इस भूमि का प्रयोग ऋषिकेश-गंगा कॉरिडोर में हो रहे सड़क चौड़़ीकरण, यातायात सुदृढ़ीकरण, श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा। साथ ही पुराने रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक को सड़क में बदलकर यातायात को और सुविधाजनक बनाया जाएगा।

🌸सबसे लंबी रेल टनल की दी बधाई

सीएम ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत देश की सबसे लंबी रेल टनल (देवप्रयाग-जनासू) के सफल ब्रैक थ्रू के लिए रेल मंत्री को बधाई दी। कहा कि इससे भारत के प्रौद्योगिकी विकास को नई पहचान मिली है। रुड़की-देवबंद रेलवे लाइन के सीआरएस जारी करने पर भी उत्तराखंड की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close