Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रमविकास की दस्तक के बीच सुमाड़ी-ढिक्वालगांव में भाजपा का बढ़ा जनाधार-100 से अधिक ग्रामीणों ने थामा पार्टी का दामनआईआईटी रुड़की दीक्षांत समारोह 2026 में स्नातक उत्कृष्टता, नवाचार और राष्ट्र निर्माण का उत्सवजिला गंगा समिति की बैठक में गंगा संरक्षण,स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों की समीक्षाघेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ कृषि,उद्यान एवं दुग्ध गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर,जिलाधिकारी ने दिए निर्देशआम आदमी पार्टी और भाकपा(माले) द्वारा अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी तक भी वीआईपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी ना होने पर अंकिता को श्रद्धांजलि देते हुए अंबेडकर पार्क में कल देर शाम भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।निठारी कांड में आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में मौतजल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फीमुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पणरुद्रपुर में जनपदीय विज्ञान संगोष्ठी सम्पन्न राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, देहरादून के तत्वावधान में आज जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फाजिलपुर महरौला रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर में श्री हरेंद्र मिश्रा मुख्य शिक्षा अधिकारी ऊधम सिंह नगर, मुख्य अतिथि डॉ. जी सी जोशी, राजेश्वर सिंह होलकर एवम् विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शुभा रावत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवम् सरस्वती वन्दना के साथ किया गया। संगोष्ठी का विषय ‘भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 : संभावनाएं एवं चुनौतियां’ रहा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ विज्ञान के प्रति समझ और रुचि विकसित करना था। प्रतियोगिता में सर्राफ पब्लिक स्कूल खटीमा की छात्रा कु. लक्ष्मी भट्ट ने प्रथम, सरस्वती पब्लिक स्कूल खटीमा कु. कीर्ति बिष्ट ने द्वितीय और जी एस कान्वेंट स्कूल सितारगंज की छात्रा कु. सपना मेहरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के बाद मुख्य अतिथि डॉ जी सी जोशी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती शुभा रावत एवं जनपद विज्ञान समन्वयक विनीता जगदीश चौधरी ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। जनपद स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अब राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में ऊधम सिंह नगर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर फिजिक्स डॉ. जी.सी. जोशी रहे। मुख्य शिक्षा अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री हरेंद्र मिश्रा ने अपने सम्बोधन में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन एवम् उत्साहवर्धन किया एवम् भावी ऊर्जा चुनौतियों से निपटने में छात्रों से अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाओं के साथ साथ जनपद के अनेक विद्यालयों के प्रतिभागियों के मार्गदर्शक शिक्षक, शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे।
AccidentAlmora NewsAlmora policeJobLatest PostUttarakhand News

Almora News:शराब के नशे में स्विफ्ट डिजायर कार चालक ने मोटर साइकिल को मारी टक्कर,बाइक सवार 02 व्यक्ति घायल,सोमेश्वर पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार

दिनांक 02.05.2025 को सोमेश्वर थाना में सूचना मिली कि थाने से 200 मीटर आगे एक बुलेट और स्विफ्ट डिजायर के मध्य टक्कर हो गई।
उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही कर थानाध्यक्ष सोमेश्वर श्री कश्मीर सिंह के नेतृत्व में सोमेश्वर पुलिस टीम उप निरीक्षक श्री राजेंद्र कुमार मय फोर्स के रेस्क्यू उपकरण के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों 01-शिव सिंह राणा पुत्र स्व0 चंदन सिंह उम्र 46 वर्ष लगभग, निवासी रैंत थाना सोमेश्वर।
2-बलवंत सिंह पुत्र हुकुम सिंह उम्र लगभग 60 वर्ष निवासी उपरोक्त को टक्कर लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क से करीब 50 मीटर नीचे नदी में गिर गए। दोनों घायलों को स्थानीय जनता की सहायता से रेस्क्यू कर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र सोमेश्वर भिजवाया गया।
तत्पश्चात् उपरोक्त दोनों घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया ।
साथ ही स्विफ्ट डिजायर चालक त्रिभुवन सिंह निवासी कौसानी बागेश्वर जो नशे में प्रतीत हो रहा था,जिसका मेडिकल परीक्षण कराया गया,चालक के शराब के नशे की पुष्टि होने पर मोटरवाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया।
बाइक सवार दोनों व्यक्ति सोमेश्वर से अपने घर रैत की ओर जा रहे थे और कार रानीखेत रोड की ओर से सोमेश्वर की तरफ आ रही थी।
उपरोक्त दुर्घटना के सम्बन्ध में घायलों के परिजनों की तहरीर के आधार पर आज दिनांक 03/05/2025 को थाना सोमेश्वर में चालक त्रिभुवन सिंह के विरुद्ध FIR No 13/25 धारा 281/125 BNS के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *