Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
AccidentDehradun NewsJobLatest PostTourismUttarakhand News

Uttrakhand News:मसूरी में रविवार को हुई भारी बारिश से दिखा दिल दहलाने वाला मंजर,कैंपटी फॉल क्षेत्र में रविवार को भारी बारिश के दौरान कैंपटी फॉल ने विकराल रूप किया धारण

उत्तराखंड में मौसम बदल गया है। मसूरी में रविवार को हुई भारी बारिश से दिल दहला देने वाला मंजर दिखा। कैंपटी फॉल क्षेत्र में रविवार को भारी बारिश के दौरान कैंपटी फॉल ने विकराल रूप धारण कर लिया।

पहाड़ पर से भारी बहाव के रूप में गिरते पानी की धारा को देखकर पर्यटक सहमे नजर आए। पानी की तेज धार के साथ मलबा और पत्थर झरने से बहकर झील में समा गए। मौसम विभाग ने 8 मई तक राज्य में मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की है।

बताया जाता है कि रविवार को दोपहर बाद कैंपटी क्षेत्र में जोरदार बारिश हुई। इससे तीन बजे के आसपास कैंपटी फॉल उफान पर आ गया। झरने के पानी का रौद्र रूप डराने वाला था। तेज धार के साथ भारी मात्रा में पहाड़ का मलबा और पत्थर नीचे गिरने लगे। हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पर्यटकों को कैंपटी फॉल जाने से रोक दिया।

इतना ही नहीं पुलिस ने फौरन कदम उठाते हुए झरने के आसपास मौजूद पर्यटकों को सुरक्षित रूप से बाहर निकालते हुए सेफ जगह ले गई। झील में मलबा जमा हो गया। यही नहीं तीन-चार दुकानों में पानी भी घुस गया। मलबा आने से त्यूणी-मलेथा हाईवे कुछ देर के लिए बाधित भी रहा। हालांकि किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।

मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड में 8 मई तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने अगले 12 घंटे के दौरान राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढवाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिलों के विभिन्न हिस्सों में गरज चमक और तूफानी हवाओं के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। इस दौरान हवा की स्पीड 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक देखी जा सकती है।

वहीं उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड में 5 मई को भी मौसम खराब रहेगा। IMD ने 5 मई को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढवाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिलों में गरज चमक और तूफानी हवाओं के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड में हवाएं चलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close