Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
Almora NewsBageshwar NewsBanbasaBhimtalChamoliChampawat NewsDehli newsDehradun NewsEducationFestivalGeneral KnowledgeHaldwani NewsHaridwarHimanchalInteresting NewsJobLatest PostMountainNainital NewsNationalNational NewsPauri GharwalPitthoragah NewsRanikhetRudrpurShrinagarSomeshwarTankpurTourismUttar PradeshUttarakhand News

Uttrakhand News:केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने के बाद से यात्रा के शुरुआती चार दिनों में ही दर्शनार्थियों का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंचा,श्रद्धालुओं का लगा ताता

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा विशेष रूप से केदारनाथ को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने के बाद से यात्रा के शुरुआती चार दिनों में ही दर्शनार्थियों का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया है।

रुद्रप्रयाग जिले में 11,000 फुट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ धाम के कपाट दो मई को खुले थे और सबसे कठिन यात्रा होने के बावजूद पहले ही दिन से केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन ही केदारनाथ में करीब 31,000 श्रद्धालु भगवान शिव के धाम पहुंचे जबकि यात्रा के शुरुआती चार दिनों में यह आंकड़ा बढ़कर एक लाख पांच हजार 879 तक पहुंच गया है। सोमवार को 26,180 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केदारनाथ धाम, सनातन धर्म का प्रमुख केंद्र होने के साथ ही भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा, ” यहां हर साल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। बाबा केदार के आशीर्वाद से इस वर्ष भी यात्रा एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।” धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केदारनाथ धाम का पुनर्विकास किया गया है जबकि राज्य सरकार ने श्रद्धालुओं के सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close