Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
Almora NewsBageshwar NewsBanbasaBhimtalChamoliChampawat NewsDehli newsDehradun NewsEducationGeneral KnowledgeHaldwani NewsHaridwarInteresting NewsJobLatest PostNainital NewsNationalNational NewsPauri GharwalPitthoragah NewsRanikhetRudrpurSomeshwarUttarakhand News

Uttrakhand News:11 मई को आयोजित की जाएगी लोअर पीसीएस की परीक्षा

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की तरफ से 11 मई को आयोजित की जाने वाली लोअर पीसीएस (प्रारंभिक) परीक्षा की तैयारियों को लेकर सोमवार को एडीएम अशोक कुमार जोशी की अध्यक्षता में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में एक बैठक आयोजित की गई।

जिसमें परीक्षा संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। एडीएम जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लागू नकल विरोधी कानून का परीक्षा में कड़ाई से पालन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट को तत्काल सूचित किया जाए। गर्मी के मद्देनज़र सभी केंद्रों पर स्वच्छ पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, अभ्यर्थियों के सामान रखने के लिए पृथक काउंटर और आपातकालीन चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

ओसी कलेक्ट्रेट गौरव पांडे ने बताया कि परीक्षा 11 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए कुल 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें रुद्रपुर एवं किच्छा में 18 और खटीमा में 8 केंद्र शामिल हैं। गोपनीय सामग्री की सुरक्षा को पुलिस बल व सुरक्षा तंत्र की समुचित व्यवस्था कर दी गई है। बैठक में सीओ आरडी मठपाल, मुख्य उद्यान अधिकारी प्रभाकर सिंह, अभिहित अधिकारी प्रकाश फुलेरा, जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकल चौधरी, सचिव मंडी मोहन जोशी, उप श्रमायुक्त केके गुप्ता, सहायक श्रमायुक्त शैलेश सती, अधिशासी अभियंता विद्युत उमाकांत चतुर्वेदी, एटीओ हरीश पंत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close