Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
Almora NewsBageshwar NewsBanbasaBhimtalChamoliChampawat NewsDehli newsDehradun NewsHaldwani NewsHaridwarJobLatest PostNainital NewsNationalNational NewsPauri GharwalPitthoragah NewsRanikhetRudrpurShrinagarSomeshwarTankpurUttar PradeshUttarakhand News

Uttrakhand News:आपरेशन सिंदूर के बाद कुमाऊं में पुलिस अलर्ट,छुट्टियों पर गए पुलिस कर्मियों को वापस लौटने के दिए निर्देश

आपरेशन सिंदूर के बाद कुमाऊं में पुलिस अलर्ट है। भारत-चीन सीमा पर सख्ती बरती जा रही है। रेलवे व रोडवेज स्टेशनों पर देर रात तक गश्त की जा रही है।

इस बीच पुलिस कर्मियों की छुट्टियों को रद कर दिया गया है। छुट्टियों पर गए पुलिस कर्मियों को वापस लौटने को कहा है। साथ ही अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त तैनाती कर दी गई है। पीएसी को भी मोर्चे पर तैनात किया है।

🌸पर्यटकों की धर्म पूछकर कर दी थी निर्मम हत्या

पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की धर्म पूछकर निर्मम हत्या कर दी थी। इसी के बाद भारत व पाकिस्तान देशों के बीच तनावपूर्ण माहौल था। तीन दिन पहले भारत ने आपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकियों की नौ ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था। अब भारत व पाकिस्तान के बीच बढ़ते हमलों को देखते हुए पूरे कुमाऊं को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

आइजी रिधिम अग्रवाल ने बताया कि अग्रिम आदेश तक पुलिस कर्मियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। साथ ही पुलिस कर्मियों को अतिरिक्त सतकर्ता बरतने को कहा गया है। संदिग्ध स्थलों, भारत-नेपाल सीमा, रेलवे स्टेशनों व पर्यटन व धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। कैंची धाम में अर्धसैनिक बलों के अलावा पीएसी लगाई गई है।

मंदिर में एंट्री से पहले श्रद्धालुओं की चेकिंग हो रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी भ्रामक पोस्ट पर यकीन न करें। किसी भी तरह की अनहोनी की आशंका या शिकायत रहती है तो नजदीकी पुलिस को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close