एनआईटी के निर्माण कार्यों में लाएं तेजी और गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान–डॉ.धन सिंह रावत

गढ़वाल। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने सोमवार को एनआईटी सुमाड़ी के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने एनबीसीसी के अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। डॉ.रावत ने कहा कि जिन लोगों की जमीन अधिग्रहित की गई है,उनकी समस्याओं का समाधान करते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए साथ ही निर्माण कार्य को समय पर पूरा किया जाए। एनआईटी के निर्माण कार्य की धीमी गति पर डॉ.धन सिंह रावत ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदाई संस्था को लगाई फटकार कहा अभी तक हो जाना चाहिए था 40% कार्य। इस अवसर पर एनआईटी के अधिकारी और एनबीसीसी के इंजीनियर और गांव के लोग उपस्थित थे। डॉ.रावत ने सभी से निर्माण कार्य में सहयोग करने का आग्रह किया और कहा कि इस संस्थान के बन जाने से यह क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।