एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन उत्तराखंड के प्रांतीय अधिवेशन की अहम बैठक हुई आयोजित

कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन उत्तराखंड के प्रांतीय अधिवेशन के प्रदेश अध्यक्ष के उमीदवार सीताराम पोखरियाल कीर्तिनगर में प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर उनके साथ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी महादेव मैथानी एवं अन्य साथियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। सीताराम पोखरियाल वर्तमान में पूरे प्रदेश स्तर पर पुरानी पेंशन बहाली की आवाज को लगातार उठाते आए हैं। साथ ही मिनिस्ट्रीयल साथियों द्वारा अपनी मांगो को पोखरियाल के समुख रखी जिसमें मुख्य प्रशासनिक अधिकारयों के कार्य एवं दायेत्व एवं उपार्जित और चिकत्सा समयन्तर्गत स्वीकृत करवाने के सम्बन्ध मे 2.कनिष्ठ सहायकों को 2800 ग्रेड पे कर्मचारियों की वरिष्ठता निर्धारण 3 मुख्य प्रशासनिक अधिकारीयों को डीडीओ पावर 4 कर्मचारियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था आदि विषयों पर अपनी मांग रखी पोखरियाल ने कहा की मै प्रदेश अध्यक्ष न रहते हुई इन प्रकरणों हेतु लगातार शासन स्तर पर आंदोलनरत हूं यदि मै प्रदेश अध्यक्ष बनता हूं तो इन मांगो को सफल बनाने मे अपना सर्वस्व लगवा दूंगा इस अवसर पर जनपद टिहरी एजुकेशन मिनिस्ट्रील उपाध्यक्ष राजीव उनियाल ने कहा की दिनांक-17-18 जून को चम्पावत मे होने वाले प्रदेश स्तरीय चुनाव मे हम जनपद टिहरी से अधिक से अधिक साथी प्रतिभाग करेंगे। महादेव मैठानी ने कहा सीताराम पोखरियाल के साथ भ्रमण पुरे प्रदेश स्तर पर चलेगा। आज बैठक मे प्रतिभाग करने वालों मे संजय पांडेय,राजपाल बागडी़,सुन्दर लाल आर्य,अनिल रतूड़ी,गजेंद्र पंवार,सुधीर डंगवाल,दीपक जदली,दिनेश मंन्द्रवाल,जगमोहन,चंद्रमोहन मेवाड़,हरपाल,कुलदीप सिंह,मंगल सिंह,ऋषि कुमार,हिमांशु,विजेंद्र सिंह,अभिषेक,विनोद लाल,चंद्रशेखर मेवाड़,प्रवीण लिंगवाल आदि साथी उपस्थित थे।