मसूरी में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर मसूरी में विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और प्रशासनिक संस्थाओं द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मसूरी के जवाहर फिश एक्वेरियम में कांग्रेस पार्टी द्वारा पंडित जवाहर लाल नेहरू की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको याद किया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू जी अमर रहे के नारे लगाये। मसूरी कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि नेहरू जी के जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान, और बच्चों के प्रति उनके प्रेम को याद करते हुए कहा कि आज का युवा उनके आदर्शों को अपनाकर देश के निर्माण में योगदान दे सकता है। उन्होंने हर क्षेत्र के देश के विकास की नींव रखी व महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने भारत के विकास में अहम भूमिका निभाई और आज उनकी ही दूरदर्शिता का नतीजा है कि भारत विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी को नेहरू जी के बताए शांति, प्रगति और समानता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई।उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए देश में उद्योग स्थापित किए व उन्हें औद्योगिक क्रांति का जनक माना गया। इस मौके पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र कैंतुरा, पूर्व सभासद अरविंद सोनकर, भूपेंद्र मल्ल सहित आदि लोग मौजूद थे।
मसूरी में पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर किया याद
