उत्तराखंड के दुर्लभ पुष्पों एवं वनस्पतियों के सौंदर्य को कैनवस पर उकेर रही है चित्रकार ऋतु श्रीवास्तव



बनारस में जन्मी प्रकृति प्रेमी चित्रकार ऋतु श्रीवास्तव ने पिछले वर्ष अपने नयी चित्र श्रृंखला की तलाश में उत्तराखंड में वैली ऑफ फ्लावर का भ्रमण किया! हिमालय के गढवाल में स्थित इस वैली ऑफ फ्लावर में प्रकृति का अद्भुत सौंदर्य देखने को मिलता हैं. हिमालय के दुर्लभ फूल एवं वनस्पतियों से आच्छादित यह घाटी किसी भी प्रकृति प्रेमी को सहज ही सम्मोहित कर देती है. अब इन दुर्लभ पुष्पों एवं वनस्पतियों के सौंदर्य को कैनवास पर भी देखा जा सकता है. और जहाँ के दुर्लभ पुष्पों के रंग और सौंदर्य से इस तरह प्रभावित हुई कि इन फूलों को अपने कैनवस पर उकेरने का निर्णय लिया और इस तरह से गढवाल के फूलों पर अर्धारित 54 चित्रों की एक नयी श्रृंखला की शुरुआत की जिसमें उत्तराखंड के प्रसिद्ध ब्रम्हकमल, बुरांश, बच्छनाभ,एडोनिस क्राइसोफाइट्स, क्लेमाटिस , क्लेमेटिस बारबेलाटा, पियोनिया एमोडी आदि दुर्लभ पुष्प षामिल है। चित्रकार ऋतु श्रीवास्तव ने फाइन आर्ट्स में स्नातक खैरागढ़ कला एवं संगीत विश्वविद्यालय एवं परास्नातक काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से किया तत्पश्चात एस्टर पब्लिक स्कूल में कला अध्यपिका के रूप में भी कार्य किया इस दौरान नौकरी के साथ साथ अपनी सृजन यात्रा में चित्रण कार्य करते हुए भारत एवं विदेश में भी अपने चित्रों की एकल एवं समुह प्रदर्शनीयों का आयोजन करतीं रहीं. किन्तु कला के प्रति समर्पित होने के कारण उन्होंने अपने जीवन का ज्यादा से ज्यादा समय अपनी सृजन को देने के उद्देश्य से नौकरी छोड़कर पुरी तरह एक स्वतंत्र कलाकार के रूप में कार्य कर रही हैं। अपनी कला यात्रा में ऋतु ने प्रकृति से प्रभावित होकर अनेक चित्र श्रृंखला तैयार की जिनमें दक्षिण भारत के पश्चिमी घाट के प्राकृतिक दृश्य, भरतपुर के पंछी विहार में पाये जाने वाले पंछियों के चित्र विशेष उल्लेखनीय हैं. इनके चित्र जतिन दास जैसे भारत के अनेक प्रसिद्ध चित्रकारों के साथ भी प्रदर्शित कर चुकी है। ऋतु श्रीवास्तव के चित्रों की मूलभूत प्रेरणा प्रकृति के सौंदर्य से प्रेरित है. अपने चित्र के माध्यम से मानवीय संवेदना के गहरे तल में स्थिर आनंद और शांति का अनुभव करना ही इनके चित्रों का मुख्य उद्देश्य है. और ऐसी अनुभूति प्रकृति के विभिन्न स्वरूप में तलाश कर कला प्रेमियों तक पहुंचाना ही उनकी कला का मूल है. प्रकृति के विभिन्न रंगों की तान, लय, सामंजस्य के सामाजिक प्रभाव को अपनी मौलिक शैली में कलात्मक ढंग से प्रस्तुत करतीं हैं. ऋतु श्रीवास्तव अपने इन चित्रों को कैनवास पर एक्रिलिक रंग द्वारा बना रही हैं. अपनी इन्हीं विशेषताओं के साथ वैली ऑफ फ्लावर के पुष्पों पर आधारित इन 54 चित्रों की श्रृंखला तैयार कर रही हैं. जिसकी प्रदर्शनी उत्तराखंड एवं भारत के अनेक कला दीर्घा में प्रदर्शित किया जाएगा।