मसूरी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन – छात्र-छात्राओं को मिले कानूनी अधिकारों की जानकारी



महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सभागार में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों एवं शिक्षकों को कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों और कानून की बुनियादी जानकारी प्रदान करना था। शिविर का शुभारंभ सिविल जज शमशाद अली द्वारा किया गया। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर विधिक जागरूकता अभियान की शुरुआत की और छात्रों को संबोधित करते हुए कहा थ्क् कानून केवल अदालत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक के जीवन से जुड़ा है। हर व्यक्ति को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग होना चाहिए। इस मौके पर बाल अधिकार एवं बाल श्रम कानून, साइबर क्राइम और साइबर सुरक्षा, घरेलू हिंसा एवं महिला सुरक्षा कानून, किशोर न्याय अधिनियम व निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिवक्ताओं, तहसील स्तरीय न्यायिक अधिकारियों, एवं स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने भी भाग लिया और छात्रों से संवाद किया। शिक्षकों और अभिभावकों ने इस प्रकार के कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दियज्ञं विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज रयाल ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का आभार व्यक्त करते हुए कहा इस तरह के शिविर विद्यार्थियों को न केवल सामाजिक रूप से सजग बनाते हैं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए भी प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम का समापन तहसील विधिक सेवा समिति के सचिव द्वारा किया गया। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे अपने आसपास के लोगों को भी कानूनी जागरूकता के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र कर्णवाल, अधिवक्ता अरुण गोयल मौजूद थे।