मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज में कुमारी सभा अधिष्ठापन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न



मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज में अधिष्ठापन एवं छात्र प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व एवं अनुशासन की भावना का विकास करना है। मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित इस गरिमामय समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। शपथ ग्रहण के उपरांत छात्राओं द्वारा गीत, नृत्य, भाषण और समूह गान प्रस्तुत किए गए, जिसमें नारी सशक्तिकरण, राष्ट्र प्रेम और स्वच्छता अभियान जैसे विषयों को दर्शाया गया।शपथ ग्रहण एवं अधिष्ठापन समारोह में कुमारी सभा की अध्यक्ष पायल गुसांई, उपाध्यक्ष अंजली, सचिव साधना चौहान, उप सचिव दीपांशी, प्रीफेक्ट अनुशासन मुस्कान व शीतल साही को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई व बैज लगाकर उन्हें अधिष्ठापित किया गया।इस मौके पर भवन कप्तान का भी शपथ ग्रहण करवाया गया जिसमें जूनियर गिरिराज भवन कप्तान जया कटियार व सीनियर भवन कप्तान गिरिराज भवन शीतल, शैलराज भवन कप्तान जूनियर में अंशिका व सीनियर में रूपल, नटराज भवन कप्तान जूनियर में कंगना व सीनियर में रूमा, ऋतुराज भवन कप्तान जूनियर में बिंदु व सीनियर में वंशिका के साथ ही बाल सभा के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को भी शपथ दिलाकर अधिष्ठापित किया गया। नई नियुक्त छात्र प्रतिनिधियों ने मंच पर आकर अपने-अपने पद की शपथ ग्रहण की और यह संकल्प लिया कि वे विद्यालय की गरिमा को बनाए रखते हुए पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करेंगी। प्रधानाचार्य प्रभा थपलियाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नेतृत्व केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। हमें गर्व है कि हमारी छात्राएँ अनुशासित, जिम्मेदार और समाज के प्रति संवेदनशील बन रही हैं।उन्होंने कहा कि विद्यालय में कुमारी सभा का गठन होने से छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास का विकास होता है वहीं अनुशासन एवं सहयोग की भावना का संचार होता है। शपथ ग्रहण समारोह में विद्यालय की सभी शिक्षकों सहित छात्राएं मौजूद रही।