आज हर्षोल्लास के साथ उलार रचनात्मक शिविर का समापन

श्रीनगर गढ़वाल। कारगिल शहीद कुलदीप सिंह राजकीय इंटर कॉलेज खण्डाह खिर्सू में चार दिवसीय समर कैम्प उलार रचनात्मक शिविर का समापन हुआ। आयोजन के अंतिम दिवस में आरम्भ में डॉ.रचित गर्ग,डॉ.मारिषा पंवार,डॉ.दिगपाल दत्त,डॉ.मोहित कुमार,डॉ.सचिन चौबे उपस्थित रहे। डॉ.मारिषा पंवार ने बच्चों के स्वास्थ्य व स्वच्छता को लेकर अपनी बात रखी,इस आयोजन में श्रीनगर की बिटिया आरना भट्ट की शानदार उपलब्धि पर उनको इस शिविर में सम्मानित किया गया। श्रीनगर गढ़वाल के कॉन्वेंट की 8th क्लास की छात्रा है आरना भट्ट श्रीनगर गढ़वाल की मेधावी छात्रा आरना भट्ट को मसूरी स्थित प्रतिष्ठित वुडस्टॉक स्कूल में पढ़ाई के लिए रुपए 32 लाख वार्षिक की पूर्ण छात्रवृत्ति प्राप्त हुई है। यह छात्रवृत्ति अमेरिका स्थित टिम्बरलाइन फाउंडेशन द्वारा प्रदान की गई है,जो वुडस्टॉक स्कूल के Scholars for Peace कार्यक्रम का हिस्सा है यह वैश्विक पहल संघर्षग्रस्त या वंचित पृष्ठभूमियों से आने वाले मेधावी छात्रों को उत्कृष्ट साधन है,इससे पूर्व कुमारी साक्षी पंवार योग प्रशिक्षित गढ़वाल केन्द्रीय विश्वविद्यालय,द्वारा बच्चों को योग की विविध आसन व क्रियाओं की जानकारी दी गई,तत्पश्चात थियेटर पर शेखर नेगी जी लोककला निष्पादन केंद्र श्रीनगर बच्चों को अभ्यास के साथ आत्मविश्वास की अभिव्यक्ति व समझ को बेहतरीन हो,इसके लिए ये अभ्यास बहुत जरूरी होता है। बच्चों ने खूब आनन्द लिया,आयोजन में आज का सबसे बेहतरीन स्वरूप तब सामने आया जब संदर्भित व्यक्ति के रूप में नामचीन शिक्षक उत्तराखण्ड बाल विज्ञान खोज शाला के संस्थापक सदस्य आशीष काण्डपाल ने खेल खेल में विज्ञान को समझाया और कुछ बेहतरीन गतिविधियों से आयोजन को सफल किया। आयोजन में शोध छात्र गढ़वाल विश्वविद्यालय हरेन्द्र कुमार की पेन्टिंग डाक टिकट सग्रह संजय कुमार,माटी की चित्रकारी जय कृष्ण पैन्यूली,काष्ट शिल्प प्रदर्शिनी अरविंद नेगी,मुखौटा प्रदर्शिनी दीपक भैगवाल,कागज के फूल अरूण ढौंढियाल,प्रदीप रावत स्केच व पेन्टिंग की प्रदर्शिनी भी लगाई गई है। आज उलार में श्रीनगर जनपद पौड़ी गढ़वाल पुलिस द्वारा महिलाओं व बच्चों के साथ होने वाले अपराध जैसे छेड़छाड़,उत्पीड़न,घरेलू हिंसा,दहेज हत्या,साइबर अपराध,बाल यौन अपराध (पोक्सो),नशा मुक्त अभियान पर जय प्रकाश खत्री जी द्वितीय इंचार्ज स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) व महिला थाना श्रीनगर से मुकेश आर्य व मनोज भट्ट ने विस्तार से जानकारी दी। समापन अवसर पर गुरु द्वारा कमेटी श्रीनगर के अध्यक्ष हरविंदर सिंह उर लक्की भाई व संगीतकार वीरेंद्र रतुडी ने बच्चों को आशीष वचन दिया और बच्चों को प्रमाण पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में प्रदीप अणथ्वाल,पवन ग्वाडी,कुंजबिहारी सकलानी अरविंद नेगी,अरूण ढौडियाल अंकित उछोली,शशि गुसाईं,नीतू चौहान,अरूणेश मिश्र,प्रियंका,मींमासा,कमल रावत,शैलनट अध्यक्ष अभिषेक बहुगुणा,हेम चंद्र मंमगाई,आदि उपस्थित रहें। आयोजन में ग्रामीण क्षेत्रों 50 बच्चों ने प्रतिभाग किया,ये भी एक खूबसूरती रहे कि इसमें वो बच्चे भी स्वेच्छा से शामिल हुए जो पूर्व में श्रीनगर व कीर्तिनगर के शिविरों का हिस्सा रहे। आयोजन अपने उद्देश्य को लेकर सफल रहा। कार्यक्रम के संयोजक महेश गिरि ने सफल शिविर के लिए श्रीनगर व खण्डाह क्षेत्र के तमाम प्रबुद्ध जनता व सभी संदर्भ दाताओं अतिथियों अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।