बद्रीनाथ धाम ,तीर्थयात्री का खोया मोबाइल पुलिस की मदद से मिला, अंबाला की श्रद्धालु को सौंपा गया

हरियाणा के अंबाला से बद्रीनाथ धाम दर्शन हेतु आईं श्रद्धालु रंजना मेहता का मंदिर परिसर में परिक्रमा या दर्शन के दौरान कहीं मोबाइल फोन गिर गया। फोन में उनके महत्वपूर्ण संपर्क और यात्रा से जुड़ी तस्वीरें व जानकारी थी।रंजना मेहता ने तत्काल मंदिर परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों से संपर्क कर अपने फोन खोने की सूचना दी और मदद की गुहार लगाई। सूचना मिलते ही, ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल मनोज यादव और हेड कांस्टेबल दीप प्रकाश ने गंभीरता से मामले को लिया। मेहता द्वारा बताए गए संभावित क्षेत्र और मंदिर परिसर के अन्य हिस्सों में सघनता से खोजबीन शुरू की।काफी देर तक चली तलाश और मशक्कत के बाद, पुलिसकर्मियों को मंदिर परिसर से ही मिल गया फोन मिलनेपरपुलिसकर्मियों ने तत्काल मेहता को इसकी सूचना दी।

नियमानुसार आवश्यक पहचान प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत, मोबाइल फोन सकुशल रंजना मेहता को सौंप दिया गया। अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर बेहद खुश हुईं । उन्होंने हेड कांस्टेबल मनोज यादव और हेड कांस्टेबल दीप प्रकाश सहित बद्रीनाथ धाम में तैनात समस्त पुलिसकर्मियों का उनके सहयोग, तत्परता और ईमानदारी के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।