मसूरी मंे भारत की महान शासक और जनसेविका राजमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर मसूरी के तिलक लाइब्रेरी सभागार में भाजपा मंडल मसूरी के द्वारा विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में प्रसिद्ध इतिहासकार डाॉ. गोपाल भारद्वाज ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में अहिल्याबाई के जीवन, शासन प्रणाली, समाज सुधार कार्यों और उनके ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन और अहिल्याबाई के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। वक्ताओं ने उन्हें धर्म, न्याय और सेवा की प्रतिमूर्ति बताते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. गोपाल भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा अहिल्याबाई होलकर न केवल एक कुशल प्रशासक थीं, बल्कि उन्होंने भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को भी संरक्षित किया। उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर, सोमनाथ और कई अन्य ऐतिहासिक मंदिरों का पुनर्निर्माण कराया। ऐसे ऐतिहासिक चरित्रों की स्मृति और योगदान को नई पीढ़ी तक पहुँचाना आज की महती आवश्यकता है। उन्होंने मसूरी जैसे ऐतिहासिक और शैक्षिक वातावरण वाले शहर में एक मसूरी और आसपास के क्षेत्र के साथ देष के इतिहास को लेकर की संग्रहालय की स्थापना का प्रस्ताव भी रखा। उन्होंने कहा कि उनके पास इतिहास से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामान मौजूद है जिसको लेकर उनके द्वारा स्थानीय प्रशासन, सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मसूरी में संग्रहालय बनाने की मांग की थी परन्तु आश्वासन के सिवा उनको कुछ नहीं मिला। उन्होंने एक बार फिर संग्रहालय बनाने की मांग की है। उन्होने कहा कि द्वारा कई बार सरकार और उनका मानना है कि ऐसा संग्रहालय न केवल इतिहास के संरक्षण का माध्यम बनेगा, बल्कि यह क्षेत्रीय संस्कृति और पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। कार्यक्रम का समापन सामूहिक चर्चा और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। आयोजक रजत अग्रवाल भाजपा मसूरी मंडल ने पिछले 10 दिनों तक अहिल्याबाई होल्कर की तीन सौवी जयंती पर दौड़ गोष्ठी, काव्यपाठ, भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, आदि कार्यक्रम किए गये। उन्होंने कहा कि इस दौरान पूरे उत्तराखंड में केवल मसूरी में उनके जीवन से संबंधित प्रदर्शनी लगायी गय उन्होंने कहा कि अहिल्या बाई होल्कर ने धर्म, गरीबों के उत्थान, महिला सशक्तिकरण, न्याय के कार्य किए। उन्होने कहा कि वे स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार से मिलकर मसूरी में संग्रहालय की स्थापना की दिशा में आवश्यक कदम उठाएंगे।इस मौके पर कार्यक्रम संयोेजक जसोदा शर्मा, उप संयोजक कमला थपलियाल अनीता सक्सेना, कमल शर्मा, उज्जवल नेगी, सीता पंवार, शिव अरोड़ा, अवतार कुकरेजा, जगजीत कुकरेजा, विजय बिंदवाल, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
मसूरी में अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर संगोष्ठी आयोजित, प्रसिद्ध इतिहासकार गोपाल भारद्वाज हुए शामिल , ऐतिहासिक संग्रहालय बनाने की उठी मांग
