वरिष्ठ पत्रकार धूलिया के निधन पर एनयूजे की पौडी इकाई ने शोक व्यक्त किया

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार विकास धूलिया के आकस्मिक निधन पर एनयूजे की पौड़ी इकाई द्वारा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुःख को सहने की प्रार्थना की गयी। संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा स्व.विकास धूलिया को लेखनी का धनी बताते हुए पत्रकारिता जगत में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि स्व.धूलिया ने पत्रकारिता के मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया। वह एक निर्भीक व निडर पत्रकार थे। उन्होंने कोटद्वार से पत्रकारिता का सफर शुरू किया था। वर्तमान में वह राजधानी देहरादून में दैनिक जागरण के स्टेट चीफ ब्यूरो के पद पर कार्यरत थे। इस दौरान जिलाध्यक्ष जसपाल सिंह नेगी,महासचिव रतनमणि भट्ट,गणेश नेगी,मुकेश सिंह, दीपक बर्तवाल,करण नेगी,मुकेश आर्य,जगमोहन डांगी,चंद्रपाल सिंह चंद,बीरेंद्र सिंह,दिलीप कश्यप व रंजना गुंसाई आदि मौजूद थे।