पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र के आदेशों के क्रम में ऑपरेशन लगाम के तहत पौड़ी पुलिस द्वारा लगातार संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करने के साथ-साथ जनपद पौड़ी में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रुप से अंकुश लगाना,धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह की विशेष प्राथमिकताओं में से एक है इन प्राथमिकताओं को धरातल पर उतारने हेतू समस्त क्षेत्राधिकारियों,थाना प्रभारियों व यातायात प्रभारियों द्वारा दिन-रात सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में कोतवाली कोटद्वार,पौड़ी व श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक,धार्मिक व पर्यटक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 18 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध ऑपरेशन लगाम के तहत नियमानुसार कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी। सार्वजनिक,धार्मिक स्थलों पर हुड़दंग करने एवं पर्यटक स्थलों पर नशा कर हुडदंग करने व गंदगी करने वालों के विरुद्ध पौड़ी पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी है। अपीलः-1- तीर्थ स्थलों की मर्यादा बनाये रखें। 2- सार्वजनिक स्थानों पर लोग शांति को बनाए रखे। 3- धार्मिक व पर्यटक स्थलों पर मादक पदार्थो का सेवन न करें। जो कोई भी व्यक्ति धार्मिक व पर्यटक स्थलों में हुड़दंग,गंदगी तथा मादक पदार्थों का सेवन कर लोक शान्ति को प्रभावित करेगा उसके विरूद्ध जनपद पुलिस द्वारा नियमानुसार उचित वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
ऑपरेशन लगाम के तहत धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर हुड़दंग मचाने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध पौड़ी पुलिस ने की कड़ी कार्यवाही
