हरिद्वार के शिवालिक नगर में आज श्रमिक सेवा संघ की ओर से सेवा कार्य के तहत सर्बत और शिकंजी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्यक्रम में माननीय राजबीर चौहान एवं रविराज चौहान जी विशेष रूप से उपस्थित रहे और आम जनमानस को शीतल पेय वितरित कर सेवा कार्य में भागीदारी निभाई।
गर्मी से राहत देने वाले इस आयोजन में स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बड़ी संख्या में लोगों ने सेवा का लाभ उठाया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने श्रमिक सेवा संघ की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे सेवाभावी कार्य सामाजिक सौहार्द और जनसेवा की मिसाल हैं।
कार्यक्रम की सफलता में श्रमिक सेवा संघ के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही, जिन्होंने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित रूप से संचालित किया। आयोजन के अंत में सभी ने यह संकल्प लिया कि आगे भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यों को जारी रखा जाएगा।
