चोरी करने के साथ साथ धारदार हथियार से वार करने वाला चोर चढ़ा पौड़ी पुलिस के हत्थे

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। विगत 15 जून 2025 को वादी धान सिंह निवासी-थलीसैण द्वारा थाना थलीसैण पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि विजय सिंह उर्फ टेकू ने उसके बकरीबाड़ा से एक बकरी चोरी कर ली है तथा वादी के विरोध करने पर उक्त व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से हमला कर वादी की हाथ की अंगुली काट दी है। जिस सम्बन्ध में तत्काल थाना थलीसैण में आयुद्ध अधिनियम बनाम पंजीकृत किया गया। चोरी की घटना के अनावरण हेतु और चोर की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक थलीसैण लाखन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई गठित टीम द्वारा कुशल सुरागरसी पतारसी कर घटना में संलिप्त अभियुक्त विजय सिंह को थलीसैण बाजार के पास से गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से एक बकरी और दांव (खुंखरीनुमा) तथा घटना में प्रयुक्त ऑल्टो कार वाहन संख्या UK12TA-1122 को बरामद किया गया। उपरोक्त चोरी की बकरी को सकुशल वादी के सुपुर्द किया गया तथा गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया।