Wednesday 26/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
महापौर ने पर्यावरण मित्रों को वितरित किए रेनकोटकहा- स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं पर्यावरण मित्रविश्व बंधुत्व रक्तदान महाभियान में श्रीनगर से मानवता का संदेशपाबों में रक्षाबंधन पर बहनों का स्नेह-डॉ.धन सिंह रावत ने लिया आशीर्वाद,महिला मोर्चा ने बांधी राखीप्रकृति से समरसता का संकल्प,630 स्थानों पर गूंजा हरित संदेश-संत निरंकारी मिशन लगाएगा 10 लाख पौधेग्राम समितियों के गठन से मजबूत होगा एकल अभियान-स्वाभिमान पर्व की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वानजनता मिलन में 50 शिकायतों पर डीएम की त्वरित कार्रवाई-समयबद्ध समाधान से मजबूत हो रहा जनविश्वासजेएनवी पौखाल में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर विज्ञान और नवाचार की गूंज,अंतरिक्ष प्रश्नोत्तरी में नीलगिरी सदन अव्वलसंस्कारों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ रहा समलौण आंदोलन-कल्याबीर मंदिर के शिलान्यास पर विधायक विनोद कंडारी ने रोपा बेलपत्रपाबों में 3.24 करोड़ की लागत से तुंगडुंडा-भैंसवाड़ा मोटर मार्ग का लोकार्पणदेहरादून,परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में आज श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में महादेव जी का सामूहिक महा रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया

डॉ.अतुल बमराडा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिला विशेष सम्मान

श्रीनगर गढ़वाल। शैक्षिक एवं तकनीकी नवाचारों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौरखाल के अध्यापक डॉ.अतुल बमराडा को 5 वे इंटेलिजेंट विज़न और कंप्यूटिंग अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (ICIVC 2025) में सत्र समन्वयक के रूप में उनके बहुमूल्य सहयोग हेतु इक्फाई विश्वविद्यालय देहरादून द्वारा सम्मानित किया गया है। उक्त सम्मेलन 13 से 14 जून, 2025 के दौरान आयोजित किया गया,जिसमें टी एस 18 इंटेलीजेंट सिस्टम सत्र का समन्वयन डॉ.बमराडा ने किया। सम्मेलन का आयोजन सोफ्ट कम्प्युटिंग रिसर्च सोसाइटी और इक्फाई विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था। जिसमें देश-विदेश के अनेक शोधकर्ता,शिक्षाविद एवं तकनीकी विशेषज्ञों ने भाग लिया। सम्मेलन में डॉ.बमराडा की भूमिका को सराहा गया,जिन्होंने वैज्ञानिक संवाद,शोध पत्रों के संचालन और तकनीकी सत्रों के सुचारु संचालन में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। सम्मेलन आयोजकों ने डॉ.बमराडा के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें विशेष सम्मान प्रदान किया। यह उनके शैक्षिक नेतृत्व और वैश्विक तकनीकी संवाद में सक्रिय भागीदारी का प्रतीक है। यह सम्मान न केवल डॉ.बमराडा की व्यक्तिगत उपलब्धि है,बल्कि यह उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य के लिए भी गौरव का विषय है,जहां से एक शिक्षक ने वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ी है। यह उपलब्धि डॉ.बमराडा के नवाचारों और शिक्षण में उनके समर्पण को दर्शाती है।