Wednesday 29/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चम्पावत में भारी बारिश की चेतावनी, 29 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंदगुरुकुल व्यवस्था अनुशासन और राष्ट्रधर्मकी आधारशिलाः प्रो. दिनेश चन्द्र शास्त्रीमलेरिया नियंत्रण एवं स्लाइड निर्माण हेतु स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षणचिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा (हरिद्वार) ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम प्रारम्भ किया!श्रावण मास में कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधितसेवा संकल्प फाउंडेशन का हरित संकल्प: गीता धामी के निर्देशन में ग्राम बंडिया में किया वृक्षारोपण एवं पौधे वितरण ।समावेशी शिक्षा को मिली नई शक्ति-शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने 69 विशेष शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्रकारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि-वीर सैनिकों व शहीद परिजनों के सम्मान के साथ श्रद्धा और गौरव से मनाया गया कारगिल विजय दिवसउत्तराखंड ने खोया जनसंघर्षों का सशक्त प्रहरी-पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के निधन से कांग्रेस में शोक की लहरकारगिल के वीरों को हरित श्रद्धांजलि-भागीरथी कला संगम ने सफाई,पौधरोपण और सेवा संकल्प से जगाई राष्ट्रभक्ति की अलख

राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की ऑनलाइन मतदाता सूची

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन की तैयारियों के तहत राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखण्ड ने मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदाता सूची खोज भी सेवा ऑनलाइन उपलब्ध करा दी है। पंचायत चुनावों में भाग लेने वाले मतदाता अब आयोग के पोर्टल secvoter.uk.gov.in पर जाकर पंचायत मतदाता खोजें लिंक पर क्लिक कर अपना नाम खोज सकते हैं। यह सुविधा उस अंतिम निर्वाचक नामावली के आधार पर दी जा रही है,जो आयोग द्वारा 17 जनवरी 2025 को घर-घर पुनरीक्षण के बाद प्रकाशित की गयी थी। इसमें वे सभी नाम शामिल हैं,जो पुनरीक्षण के दौरान दर्ज किये गये थे। हालांकि,कुछ मतदाताओं के नाम कतिपय कारणों से उस समय सूची में सम्मिलित नहीं हो सके थे। ऐसे मामलों में आयोग ने 1 मार्च से 22 मार्च 2025 तक ग्राम स्तर पर वार्डवार बैठकों का आयोजन कर आवेदन लिये। संबंधित जनपदों द्वारा आयोग से अनुमोदन प्राप्त होने के बाद ऐसे मतदाताओं के नाम भी पोर्टल पर खोजे जा सकेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि हर पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल हो,इसके लिये समस्त जनपदों में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। फिर भी यदि किसी पात्र मतदाता का नाम अभी भी सूची में नहीं है,तो वह निकटवर्ती विकास खण्ड या तहसील कार्यालय में जाकर प्रपत्र-2 भरकर नाम जोड़ने या संशोधन के लिये आवेदन कर सकता है।