Wednesday 26/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
महापौर ने पर्यावरण मित्रों को वितरित किए रेनकोटकहा- स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं पर्यावरण मित्रविश्व बंधुत्व रक्तदान महाभियान में श्रीनगर से मानवता का संदेशपाबों में रक्षाबंधन पर बहनों का स्नेह-डॉ.धन सिंह रावत ने लिया आशीर्वाद,महिला मोर्चा ने बांधी राखीप्रकृति से समरसता का संकल्प,630 स्थानों पर गूंजा हरित संदेश-संत निरंकारी मिशन लगाएगा 10 लाख पौधेग्राम समितियों के गठन से मजबूत होगा एकल अभियान-स्वाभिमान पर्व की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वानजनता मिलन में 50 शिकायतों पर डीएम की त्वरित कार्रवाई-समयबद्ध समाधान से मजबूत हो रहा जनविश्वासजेएनवी पौखाल में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर विज्ञान और नवाचार की गूंज,अंतरिक्ष प्रश्नोत्तरी में नीलगिरी सदन अव्वलसंस्कारों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ रहा समलौण आंदोलन-कल्याबीर मंदिर के शिलान्यास पर विधायक विनोद कंडारी ने रोपा बेलपत्रपाबों में 3.24 करोड़ की लागत से तुंगडुंडा-भैंसवाड़ा मोटर मार्ग का लोकार्पणदेहरादून,परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में आज श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में महादेव जी का सामूहिक महा रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया

श्रीनगर के भाजपाइयों को योगाचार्य गणेश भट्ट ने सिखाए योग के गुरु

श्रीनगर गढ़वाल। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस मनाने की तैयारियो ने जोर पकड़ लिया है जहां पूरे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस मनाने की तैयारी चल रही है वहीं उत्तराखंड के जिला पौड़ी में भी प्रत्येक मंडल पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के जिला पौड़ी संयोजक गणेश भट्ट ने बताया कि पौड़ी जिले के अंतर्गत 14 के 14 मंडलों में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके इसके लिए योग पखवाड़ा के रूप में प्रत्येक मंडल में योग को शुरू करा दिया गया है इसी के तहत पौड़ी जिले के श्रीनगर मंडल में भी 18 जून से 21 जून तक के लिए श्रीनगर के भाजपाइयों ने गणेश बाजार के गणेश मंदिर में योग,प्राणायाम और ध्यान योग अनुदेशक गणेश भट्ट के संयोजन में करना और सीखना प्रारंभ कर लिया है। जिला पौड़ी के संयोजक गणेश भट्ट ने बताया कि उनके द्वारा बुधवार से गणेश बाजार में श्रीनगर मंडल के अंतर्गत रहने वाले भाजपाइयों को कई योगासन,प्राणायाम और ध्यान सिखाया गया है। उन्होंने इस सत्र के दौरान होने वाले योगासनों,प्राणायाम और ध्यान के लाभों के बारे में भी जानकारी दी उन्होंने मुख्य रूप से साधकों को बताया कि जिनकी नाक से गर्मियों में खून आता हो वह सूर्य भेदन प्राणायाम ना करे अर्थात जिनको उक्त रक्तचाप की शिकायत हो उनको भी सूर्य भेदन प्राणायाम नहीं करना चाहिए वह चंद्र भेदन प्राणायाम करें। योगाचार्य गणेश भट्ट ने बताया कि जिनको निम्न रक्तचाप रहता है उनको चंद्र भेदन प्राणायाम नहीं करना चाहिए वह सूर्य भेदन प्राणायाम करें और जिनका रक्तचाप सामान्य रहता है वह अनुलोम विलोम प्राणायाम करें योगासन करते समय गणेश भट्ट ने बताया कि जिन लोगों की कमर में दर्द होता है उनको झुकने वाले आसान नहीं करने चाहिए जैसे पादहस्थासन और पश्चिमोत्तानाशन उन लोगों को भुजंगासन,धनुरासन,शलभासन आदि आसान कराए जाते हैं। योगाचार्य गणेश भट्ट के द्वारा बताया गया कि स्वस्थ रहने के लिए योगासन,प्रणायाम ध्यान के साथ-साथ संतुलित भोजन भी आवश्यक है उन्होंने साधकों के माध्यम से आम जनता के लिए एक सुझाव यह भी दिया कि गर्मियों में अधिक से अधिक पानी पिए जिसे पसीने के माध्यम से सभी के अंदर की बीमारियां बाहर निकल सकें । आज के सत्र को सफल बनाने हेतु मुख्य योगदान के लिए दायित्वधारी राज्य मंत्री अतर सिंह असवाल,मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल,मंडल महामंत्री दिनेश पटवाल,वार्ड पार्षद झाबर सिंह,उज्जवल अग्रवाल,व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल और साधक उनियाल आदि रहे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जिला पौड़ी के संयोजक गणेश भट्ट ने बताया कि प्रत्येक मंडल में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संयोजक बनाए गए हैं। जिसमें श्रीनगर मंडल से संयोजक संजय गुप्ता और विजय कपरणवान,अगरोड़ा से राजेंद्र थपलियाल,बीरोखाल से सुरेंद्र ढोंडियाल,एकेश्वर से मनोज बिष्ट,कल्जिखाल से राजेंद्र प्रसाद,खिर्सू से अनिल भंडारी,कोट से हिम्मत नेगी,पाबो से नरेंद्र सिंह भंडारी,पैठाणी से वीरेंद्र रावत,पौडी नगर से ललित नेगी,पौड़ी ग्रामीण से परमानंद सेमवाल,पोखड़ा से प्रभुशरण बुडाकोटी,सतपुली से बृजमोहन रावत और थलीसैंण से से मनोज रमोला को भाजपा जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत के सहयोग से 21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने हेतु संयोजक बनाया गया है साथ ही उन्होंने सभी से कार्यक्रम को सफल बनाने ओर सरल ऐप में भी डाउनलोड करने का निवेदन किया है।