Thursday 30/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चम्पावत में भारी बारिश की चेतावनी, 29 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंदगुरुकुल व्यवस्था अनुशासन और राष्ट्रधर्मकी आधारशिलाः प्रो. दिनेश चन्द्र शास्त्रीमलेरिया नियंत्रण एवं स्लाइड निर्माण हेतु स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षणचिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा (हरिद्वार) ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम प्रारम्भ किया!श्रावण मास में कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधितसेवा संकल्प फाउंडेशन का हरित संकल्प: गीता धामी के निर्देशन में ग्राम बंडिया में किया वृक्षारोपण एवं पौधे वितरण ।समावेशी शिक्षा को मिली नई शक्ति-शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने 69 विशेष शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्रकारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि-वीर सैनिकों व शहीद परिजनों के सम्मान के साथ श्रद्धा और गौरव से मनाया गया कारगिल विजय दिवसउत्तराखंड ने खोया जनसंघर्षों का सशक्त प्रहरी-पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के निधन से कांग्रेस में शोक की लहरकारगिल के वीरों को हरित श्रद्धांजलि-भागीरथी कला संगम ने सफाई,पौधरोपण और सेवा संकल्प से जगाई राष्ट्रभक्ति की अलख

एसएसपी पौड़ी के कुशल निर्देशन में नशा तस्करों के इरादे लगातार नाकाम करती पौड़ी पुलिस

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 21.06.2025 को क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर जयपाल नेगी के नेतृत्व में श्रीनगर पुलिस टीम व सीआईयू टीम द्वारा श्रीनगर क्षेत्र में मादक पदार्थों एवं ड्रग्स तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा पराग डेरी पौड़ी रोड उफल्डा के पास दो व्यक्तियों ललित सिंह,निवासी चमोली व राजू कार्की, निवासी सतपुली कब्जे से क्रमशः 5.75 ग्राम एवं 5.68 ग्राम (कुल 11.43 ग्राम) अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस टीम द्वारा उक्त दोनों अभियुक्तो को मौके पर गिरफ्तार किया गया| पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा स्मैक को बरैली व देहरादून से श्रीनगर में कॉलेज एवं अन्य संस्थानों में छात्रों को सप्लाई करने के लिए लाई गयी है। दोनों गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली श्रीनगर में अभियोग पंजीकृत किया गया साथ ही अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तारशुदा अभियुकतों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।