Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल

मसूरी तिलक रोड पर उखड़ी टाइल्स बनीं खतरा, हादसे को दे रही न्योता


मसूरी शहर की व्यस्ततम सड़कों में से एक तिलक रोड इन दिनों खस्ताहाल स्थिति से जूझ रही है। सड़क पर बिछाई गई टाइल्स जगह-जगह से उखड़ चुकी हैं, जिससे यह मार्ग न सिर्फ असुविधाजनक, बल्कि दुर्घटनाओं के लिए खतरनाक बन गया ळें सड़क पर बने गड्ढे और उखड़ी टाइल्स के कारण कई लोग फिसल चुके हैं। बारिश के समय यह स्थिति और भयावह हो जाती है, जब गड्ढों में पानी भर जाता है और असली गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। वही पैदल चलने वालों को गिरने का खतरा पेदा हो गया है। दोपहिया वाहनों के लिए यह मार्ग जानलेवा साबित हो सकता है। रात के समय दृश्यता कम होने से जोखिम और भी बढ़ जाता है। स्थानीय निवासी राकेष ने बताते हैं, एक बुजुर्ग महिला पिछले हफ्ते उखडी टाइल के बाद हुए गडडे की चपेट में आकर गिर गई थीं, जिससे उनकी चोट भी आई । उन्होने कहा कि अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो बड़ी दुर्घटना तय है। स्थानीय लोगो ने बताया कि तमाम शिकायतों के बाद नगर पालिका प्रशासन और जन प्रतिनिधि मौन हैं। उन्होने नगर पालिका प्रषासन से तुरंत मरम्मत और रिपेयरिंग कार्य शुरू करने की मांग की। व सड़क को मौसम और ट्रैफिक के हिसाब से मजबूत बनाया जाए और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए।