Sunday 31/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
नैनीताल।कालाढूंगी आबादी वाले क्षेत्र में नही खुलने देंगे शराब की दुकान।उत्तराखंड के पहाड़ों पर ट्रैफिक अटैक,मसूरी में भीषण जाम रेंगते रहे वाहननिहाल नदी का निरीक्षण करने पहुंचे डीएफओ ध्रुवसरोवर नगरी में जमकर हो रही ओलावृष्टि। जन जीवन अस्त व्यस्त।रुद्रपुर को मिली पशु शव दाह गृह की सौगात, 1.45 करोड़ की योजना स्वीकृतगंगा संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रजेंटेशन में ही न ही बल्कि धरातल पर दिखें सकरात्मक परिणामः डीएमजेसीज में समर कैंप 2026 का भव्य समापन समारोह विद्यार्थियों ने प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शनमुख्यमंत्री धामी की पहल से पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसानकोसी नदी किनारे बस्ती में आबकारी विभाग की छापेमारी,खिलाड़ियों को मिली खेल किट व मल्टीविटामिन सहायता

श्रीनगर बार एसोसिएशन ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा द्वारा वरिष्ठ जनों को सम्मानित किए जाने पर खुशी व्यक्त की

श्रीनगर गढ़वाल। बार कौंसिल ऑफ उत्तराखंड के सदस्य अर्जुन सिंह भंडारी एवं बार एसोसिएशन श्रीनगर के संरक्षक अनूप पांथरी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्रीनगर भाजपा द्वारा डॉ.बी.पी.नैथानी एवं अतर सिंह असवाल तथा अन्य वरिष्ठ जनों को सम्मानित किए जाने पर खुशी जताई है तथा विनय घिल्डियाल मंडल अध्यक्ष श्रीनगर भाजपा,गणेश भट्ट जिला संयोजक योग व संजय गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष भाजपा श्रीनगर मंडल का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर अर्जुन सिंह भंडारी ने कहा कि डॉ.बी.पी.नैथानी एवं मंजू नैथानी विगत 10 वर्षों से भी अधिक समय श्रीनगर व आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। उन्होंने शहर में प्लास्टिक प्रदूषण को हटाने हेतु ऐतिहासिक अभियान छेड़ रखा है जिससे श्रीनगर में प्लास्टिक प्रदूषण को हटाने में उनका योगदान है ऐसे में उन्हें पुरस्कृत किया जाना स्वागत योग्य कदम है। बार एसोसिएसन के संरक्षक अनूप पांथरी ने कहा कि डॉ.बी.पी.नैथानी व मंजू नैथानी विगत कई वर्षों से श्रीनगर व आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चला रहे हैं जिससे आम जन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता आयी है। खुशी व्यक्त करने वाले अधिवक्ताओं में संरक्षक अनूप पांथरी,अध्यक्ष प्रमेश चंद्र जोशी,पूर्व महासचिव विकास पंत,पूर्व अध्यक्ष दीपक भंडारी,सचिव ब्रह्मानंद भट्ट,विवेक जोशी उपाध्यक्ष,जगजीत सिंह जायडा कोषाध्यक्ष,सुबोध भट्ट,देवी प्रसाद खरे,पूर्व सह सचिव प्रदीप मैठाणी,सुनीता भंडारी,सुरेंद्र सिंह रौथाण ,बलवीर सिंह रौतेला,आनंद सिंह बुटोला,नितेश भारती,ओमप्रकाश नैथानी,राजेश जैन आदि शामिल थे।