Tuesday 28/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
सेवा संकल्प फाउंडेशन का हरित संकल्प: गीता धामी के निर्देशन में ग्राम बंडिया में किया वृक्षारोपण एवं पौधे वितरण ।समावेशी शिक्षा को मिली नई शक्ति-शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने 69 विशेष शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्रकारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि-वीर सैनिकों व शहीद परिजनों के सम्मान के साथ श्रद्धा और गौरव से मनाया गया कारगिल विजय दिवसउत्तराखंड ने खोया जनसंघर्षों का सशक्त प्रहरी-पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के निधन से कांग्रेस में शोक की लहरकारगिल के वीरों को हरित श्रद्धांजलि-भागीरथी कला संगम ने सफाई,पौधरोपण और सेवा संकल्प से जगाई राष्ट्रभक्ति की अलखसमाज सेवा के माध्यम से मनाया शिवसेना पक्ष प्रमुख “ उद्धव साहेब जी ठाकरे “का 67 वा जन्मदिनजंतर-मंतर घटना की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनस्वास्थ्य एवं समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. पवन शर्मा और डॉ. चिराग बहुगुणा सम्मानितडीएवी पब्लिक स्कूल, विज्ञान विहार, देहरादून में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं देशभक्ति के साथ मनाया गयाहरेला का संदेश,समलौण का संकल्प-पौधारोपण से प्रकृति संरक्षण की अनूठी पहल

मसूरी-देहरादून रोड पर चलती कार में लगी आग, दिल्ली से मसूरी घूमने आ रहे पर्यटक बाल-बाल बचे


गलोगी धार के पास हुआ हादसा, सीएनजी गैस लीक से फैली आग, फायर सर्विस ने पाया काबू, पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली से मसूरी घूमने आ रहा एक परिवार गुरूवार उस समय एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गया, जब मसूरी-देहरादून मार्ग पर गलोगी धार के पास उनकी चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे की वजह सीएनजी गैस का रिसाव बताई जा रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी कार चंद मिनटों में जलकर खाक हो गई, लेकिन सौभाग्य से कार में बैठे सभी लोग समय रहते बाहर निकलकर सुरक्षित बच निकले। घटना सुबह लगभग 10 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार जैसे ही गलोगी धार के पास पहुंची, उसमें बैठे यात्रियों को कार में गैस की तेज गंध महसूस की और कुछ ही देर में कार के इंजन से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें बाहर निकलने लगीं। चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए कार को सड़क किनारे रोक दिया और सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया। कार में सवार 4 लोग दो पुरुष, दो महिला और एक बच्चा शामिल थे, जो गर्मी की छुट्टियों में मसूरी घूमने आए थे।आग ने कुछ ही पलों में पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण वहां आसपास पानी की व्यवस्था नहीं थी, जिससे आग तेजी से फैल गई। कुछ देर बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस और फायर सर्विस की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, कार के सीएनजी टैंक से गैस रिसाव के कारण यह आग लगी। हालांकि, पूरी स्थिति की जांच के लिए पुलिस द्वारा फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। गनीमत रही कि आग लगने के समय कार किसी सुरंग या बाजार क्षेत्र में नहीं थी, वरना नुकसान और भी बड़ा हो सकता था। मसूरी पुलिस न बताया कि कार में आग लगने की सूचना में फायर यूनिट मसूरी मौके पर पहुंची तो कार संख्या डीएल-7सीएल 9768 (आई 20) कार, जिसमें 04 लोग अमित गंगवार पुत्र गंगवार उम्र 37 वर्ष, अंजू गंगवार पत्नी अमित गंगवार उम्र 34 वर्ष, अमित ग्रोवर पुत्र चमन लाल उम्र 44 वर्ष , कार्तिका गंगवार पुत्री अमित गंगवार उम्र 11 वर्ष निवासी गण विवेक विहार नई दिल्ली सवार थे। वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। किसी को किसी प्रकार की चोट नहीं है।
घटना के कारण मसूरी-देहरादून रोड पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। पर्यटक और स्थानीय वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ा। पुलिस द्वारा मार्ग से जली हुई कार हटाकर ट्रैफिक सामान्य किया गया।
पुलिस एवं अग्निशमन विभाग ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा से पहले अपनी गाड़ियों की तेल और सीएनजी टंकियों और वायरिंग की नियमित जांच अवश्य कराएं। इस मौके पर फायर आफिसर धीरज सिंह तड़ियाल, गंभीर सैनी, राजकुमार, धीरजपाल शर्मा, अभिषेक कुकरेती मौजूद थे।