Tuesday 28/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
सेवा संकल्प फाउंडेशन का हरित संकल्प: गीता धामी के निर्देशन में ग्राम बंडिया में किया वृक्षारोपण एवं पौधे वितरण ।समावेशी शिक्षा को मिली नई शक्ति-शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने 69 विशेष शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्रकारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि-वीर सैनिकों व शहीद परिजनों के सम्मान के साथ श्रद्धा और गौरव से मनाया गया कारगिल विजय दिवसउत्तराखंड ने खोया जनसंघर्षों का सशक्त प्रहरी-पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के निधन से कांग्रेस में शोक की लहरकारगिल के वीरों को हरित श्रद्धांजलि-भागीरथी कला संगम ने सफाई,पौधरोपण और सेवा संकल्प से जगाई राष्ट्रभक्ति की अलखसमाज सेवा के माध्यम से मनाया शिवसेना पक्ष प्रमुख “ उद्धव साहेब जी ठाकरे “का 67 वा जन्मदिनजंतर-मंतर घटना की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनस्वास्थ्य एवं समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. पवन शर्मा और डॉ. चिराग बहुगुणा सम्मानितडीएवी पब्लिक स्कूल, विज्ञान विहार, देहरादून में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं देशभक्ति के साथ मनाया गयाहरेला का संदेश,समलौण का संकल्प-पौधारोपण से प्रकृति संरक्षण की अनूठी पहल

बाल श्रम की रोकथाम को लेकर संवेदनशील क्षेत्रों में रेस्टोरेंट,दुकानों और चौराहों का किया गया निरीक्षण

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिले को बाल श्रम मुक्त बनाने को लेकर जिला प्रशासन पौड़ी गढ़वाल द्वारा सतत प्रयास जारी हैं। इसी क्रम में जिला परिवीक्षा अधिकारी अरविंद कुमार के निर्देशन में विकासखंड दुगड्डा क्षेत्र के सुभाष बाजार,मोती बाजार,धनीराम बाजार और पहाड़गंज में बाल एवं किशोर श्रम की रोकथाम को लेकर विशेष संयुक्त अभियान चलाया गया। इस अभियान में जिला बाल कल्याण समिति,जिला बाल संरक्षण इकाई (डीसीपीयू) और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की संयुक्त टीमों ने भाग लिया। अभियान के तहत स्थानीय रेस्टोरेंट,सैलून,किराना और कपड़े की दुकानों,चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संभावित बाल श्रमिकों से संवेदनशीलता एवं गोपनीयता के साथ बातचीत की गयी और उनकी पारिवारिक व कार्यस्थल से जुड़ी परिस्थितियों की जानकारी जुटायी गयी। जिला परिवीक्षा अधिकारी ने जानकारी दी कि यह अभियान जून और जुलाई माह में लगातार संचालित किया जायेगा। इस दौरान संवेदनशील व अतिसंवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित कर उन्हें विशेष निगरानी में लिया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि बाल श्रम कानूनन अपराध है और इसके खिलाफ जनसहभागिता के बिना सफलता संभव नहीं। आने वाले दिनों में इस तरह के अभियान और अधिक व्यापक रूप से चलाये जाएंगे,ताकि बाल अधिकारों की रक्षा करते हुये जिले को पूरी तरह बाल श्रम मुक्त बनाया जा सके।