Monday 25/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
सितारगंज उप जिला चिकित्सालय डिलीवरी के बाद महिला की हुई मृत्यु परिजनों ने भ्रष्टाचार और लापरवाही के लगाएबेस अस्पताल में बदलाव की नई तस्वीर-हाईटेक सफाई,बेहतर व्यवस्थाएं और मरीजों को मिल रहा सम्मानजनक माहौलआधुनिक शिक्षा से बदल रहा श्रीनगर का भविष्य-डॉ.धन सिंह रावत ने पर्सनलाइज्ड एडैप्टिव लर्निंग लैब और अटल लैब का किया शुभारम्भ और ग्रामीण विकास कार्यों को भी दी गतिगढ़वाल विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग ने अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर विद्यार्थियों को प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण से जोड़ाड्रोन और सेंसर तकनीक से बचेगा उत्तराखंड का जंगल-देवेन्द्र गौड़ ने जिलाधिकारी को सौंपा संरक्षण का अभिनव प्रस्तावदेहरादून में सामाजिक सरोकारों पर मंथन-युवाओं,नशा,भ्रष्टाचार और जन-जागरण को लेकर बनीं नई रणनीतिजान हथेली पर रख केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों ने आग से बचाया जंगल और विश्वविद्यालय परिसरश्रीनगर बार एसोसिएशन ने डॉ.धन सिंह रावत को दिया पूर्ण समर्थन,न्यायिक सुविधाओं और विकास कार्यों पर हुई अहम चर्चामसूरी सेंट जॉर्ज कॉलेज में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ ‘मैनरफेस्ट’ का समापनकैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने छात्रों की प्रतिभा और अनुशासन की सराहना की, मार्थिन्स सदन बना ओवरऑल चैंपियन मसूरी सेंट जॉर्ज कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘मैनरफेस्ट’ का शनिवार को रंगारंग प्रस्तुतियों और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच भव्य समापन हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज रहे, जो स्वयं भी विद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं । महोत्सव के अंतिम दिन रंगोली, माइम, हिंदी कविता पाठ, खंड काव्य प्रतियोगिता और दास्तानगोई जैसी विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वहीं जूनियर और सीनियर वर्ग की नृत्य प्रतियोगिताएं कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं, जिनमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और कला कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। कॉलेज के चारों सदनों के छात्रों ने प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल बना रहा। निर्णायक मंडल में सुनिता रेखी, विजयलक्ष्मी चिन्ना, अतुल पुंडीर, सुमन तिवारी, शोभा जैन, अनुराधा त्रिवेदी, प्रगति बिष्ट, राहुल नेगी, प्रियंका नेगी, मनोरमा नेगी, मीनल वशिष्ठ, कार्तिकेय बर्थवाल और आयुष कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिताओं में सब-जूनियर वर्ग में शिवन्या मेहर, जूनियर वर्ग में रेयान अग्रवाल, इंटर वर्ग में आदित्य बिरला तथा सीनियर वर्ग में जिदिन लिखा ने व्यक्तिगत चौंपियनशिप अपने नाम की। वहीं मार्थिन्स सदन ने सर्वाधिक 582 अंक प्राप्त कर ओवरऑल चौंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। कलिंस सदन 490 अंकों के साथ दूसरे और टैपसिल्स सदन 463 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।मुख्य अतिथि सतपाल महाराज ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन और रचनात्मक अभिव्यक्ति की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि सेंट जॉर्ज कॉलेज जैसे संस्थान विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए उत्कृष्ट मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, भाईचारा और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि सेंट जॉर्ज कॉलेज हमेशा से उत्कृष्ट शिक्षा, संस्कार और सर्वांगीण विकास का प्रतीक रहा है। समारोह के दौरान विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।आत्मरक्षा और संस्कार से सशक्त बनें बेटियांः विकास शर्मा

सैटेलाइट फोन और आपदा उपकरणों को रखें सक्रिय–डीएम

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने शनिवार को आपदा परिचालन केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौजूद आपदा उपकरणों व सैटेलाइट फोन का अवलोकन किया और उन्हें अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिये। साथ ही तहसील स्तर के अधिकारियों को भी आपदा उपकरण अलर्ट पर रखने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आपदा की किसी भी स्थिति में त्वरित संप्रेषण और कार्रवाई सुनिश्चित की जाय। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों से प्रतिदिन आपदा से संबंधित रिपोर्ट लेना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही आपदा प्रबंधन अधिकारी को टेंट,स्ट्रेचर,रिमोट एरिया लाइट,तिरपाल समेत अन्य आवश्यक सामग्री की खरीद के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि राहत सामग्री की उपलब्धता समय रहते सुनिश्चित की जानी चाहिये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों की लापरवाही पर सख़्त रुख अपनाते हुये कहा कि कई अधिकारी आपदा की स्थिति में फोन नहीं उठाते हैं,जो गंभीर लापरवाही है। इसके लिये उन्होंने संबंधित अधिकारियों को रैंडम कॉल कर चेक करने के निर्देश दिये। उन्होंने चेतावनी दी कि आपदा के समय यदि कोई अधिकारी फोन बंद रखता है या रिसीव नहीं करता है,तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। डीएम ने निर्देश दिये कि हेलीपैड,जेसीबी ऑपरेटरों के मोबाइल नंबर,लोकेशन समेत अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं एक बुकलेट के रूप में तैयार की जाए और सभी संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध करायी जाय। साथ ही सचल दल वाहन में जीपीएस सिस्टम लगाने और जेसीबी मशीनों के जीपीएस की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि किसी भी नदी का जल स्तर यदि चेतावनी स्तर से ऊपर जाता है,तो तुरंत संबंधित क्षेत्रवासियों को अलर्ट किया जाय। जिलाधिकारी ने निरीक्षण पंजिका को सुव्यवस्थित और अद्यतन रखने के भी निर्देश आपदा अधिकारी को दिये। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि आपदा में लगी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से आपदा से संबंधित जीपीएस की लोकेशन ट्रेस करें। इसके अलावा जिलाधिकारी ने कांवड़ यात्रा के दौरान ड्रोन से निगरानी करने के भी निर्देश आपदा प्रबंधन अधिकारी को दिये। भारत मौसम विज्ञान विभाग,देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद गढ़वाल में एक जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है। इसके साथ ही गर्जना,आकाशीय बिजली और तीव्र से अति तीव्र वर्षा के दौर की चेतावनी भी दी गयी है। मौसम विभाग ने इस अवधि के लिये येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने समस्त अधिकारियों और विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में किसी भी स्थिति से निपटने के लिये हर स्तर पर सतत निगरानी रखी जाय और फील्ड में तैनात अधिकारी व कर्मचारी पूरी तरह सक्रिय और सजग रहें। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी आपदा या दुर्घटना की सूचना तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को दी जाए ताकि त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। इसके लिये हेल्पलाइन नंबर 01368-221840 और 8279982285 जारी किये गये हैं। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग,राष्ट्रीय राजमार्ग,पीएमजीएसवाई व अन्य संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि यदि कहीं भी सड़कों में अवरोध उत्पन्न होता है,तो उसकी जानकारी तुरंत साझा की जाए और मार्गों को शीघ्र सुचारू किया जाय। वहीं राजस्व उपनिरीक्षक,ग्राम विकास अधिकारी और पंचायत स्तर के सभी कार्मिकों को अपने-अपने क्षेत्रों में बने रहने और किसी भी परिस्थिति के लिये तैयार रहने को कहा गया है। साथ ही पुलिस थानों और चौकियों को आपदा प्रबंधन उपकरणों के साथ सतर्क और क्रियाशील रहने के निर्देश दिये गये हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिये हैं सभी अधिकारी बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए सावधानी बरतने को कहा गया है,वहीं आवश्यक स्थिति में लोगों को फंसे होने की दशा में भोजन और चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन पूर्ण रूप से सतर्क है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिये तैयार है। उन्होंने आमजन को मौसम की गंभीरता को समझते हुए एहतियात बरतें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन करने को कहा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपेश काला,मास्टर ट्रेनर आपदा किशन पंवार व आपदा प्रबंधन के कर्मचारी उपस्थित रहे।