Wednesday 29/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चम्पावत में भारी बारिश की चेतावनी, 29 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंदगुरुकुल व्यवस्था अनुशासन और राष्ट्रधर्मकी आधारशिलाः प्रो. दिनेश चन्द्र शास्त्रीमलेरिया नियंत्रण एवं स्लाइड निर्माण हेतु स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षणचिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा (हरिद्वार) ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम प्रारम्भ किया!श्रावण मास में कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधितसेवा संकल्प फाउंडेशन का हरित संकल्प: गीता धामी के निर्देशन में ग्राम बंडिया में किया वृक्षारोपण एवं पौधे वितरण ।समावेशी शिक्षा को मिली नई शक्ति-शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने 69 विशेष शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्रकारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि-वीर सैनिकों व शहीद परिजनों के सम्मान के साथ श्रद्धा और गौरव से मनाया गया कारगिल विजय दिवसउत्तराखंड ने खोया जनसंघर्षों का सशक्त प्रहरी-पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के निधन से कांग्रेस में शोक की लहरकारगिल के वीरों को हरित श्रद्धांजलि-भागीरथी कला संगम ने सफाई,पौधरोपण और सेवा संकल्प से जगाई राष्ट्रभक्ति की अलख

मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल के नेतृत्व में सुनी कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 123 वां संस्करण आज देशभर में उत्साह के साथ सुना गया। मसूरी में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल के नेतृत्व में सामूहिक रूप से इस प्रेरणादायक कार्यक्रम को सुना।इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक एकत्र हुए। सभी ने प्रधानमंत्री के विचारों को गंभीरता से सुना और उनके संदेश से प्रेरित होकर राष्ट्र सेवा के लिए अपने संकल्प को दोहराया।मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने इस मौके पर कहा, ष्प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात देश की आत्मा से जुड़ा एक कार्यक्रम है, जिसे सुनने के लिए देश की जनता हर माह बेसब्री से इंतजार करती है। यह कार्यक्रम हमें न केवल प्रेरणा देता है, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच और बदलाव की दिशा भी दिखाता है।ष् प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में विभिन्न क्षेत्रों में देशवासियों की उपलब्धियों की सराहना की और सभी से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस बार के मन की बात में प्रधानमंत्री ने आपातकाल के बारे में विस्तार से बताया व कहा कि इसी दिन लोक तंत्र की हत्या की गई थी। उन्होंने उस समय के नेताओं के विचार भी सुनाए जिसमें जय प्रकाश नारायण, अटल बिहारी बाजपेई, जगजीवन राम, मुरारजी देसाई आदि प्रमुख थे। उन्होंने पर्यावरण, योग, व आत्मनिर्भर भारत के बढते कार्यों को दिखाया जिससे प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर इंद्रजीत बेदी, शुभ विश्नोई, कविता, धनपाल रावत, राजपाल, आदि मौजूद रहे।