Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग

पिता-पुत्र का एक ही मंच पर हुआ सम्मान

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के छात्र समर्थ घिल्डियाल को सीबीएसई हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा 2025 में गणित विषय में शत-प्रतिशत अंकों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर एक्सीलेंस अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है। खास बात यह है,कि प्रोग्रेसिव कम्युनिटी देहरादून द्वारा आयोजित एक्सीलेंस अवार्ड 2025 कार्यक्रम के इसी मंच पर उनके पिता सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा डॉ.चंडी प्रसाद घिल्डियाल को भी गेस्ट ऑफ ऑनर सम्मान से नवाजा गया,पिता और पुत्र एक ही मंच पर एक साथ सम्मानित हुए। प्रोग्रेसिव कम्युनिटी समिति द्वारा उत्तराखंड संस्कृति विभाग के विधानसभा के समीप स्थित प्रेक्षा गृह में प्रदेशभर से उपस्थित विभिन्न बोर्डों से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के टॉपर्स एवं शिक्षा,राजनीति,सामाजिक कार्य,पर्यावरण और संस्कृति जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों,पर्यावरण बिदो एवं समाज सेवकों को उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री देशवाल कर्णवाल द्वारा सम्मानित किया गया। समर्थ घिल्डियाल को बेस्ट स्टूडेंट के रूप में एक्सीलेंस अवार्ड 2025 एवं उनके पिता सहायक निदेशक डॉ.चंडी प्रसाद घिल्डियाल को गेस्ट ऑफ ऑनर सम्मान प्रदान करते हुए राज्य मंत्री देशवाल कर्णवाल ने कहा कि ऐसा बहुत कम देखने में आता है,कि किसी उच्च अधिकारी का बेटा इतनी अच्छी मेरिट लाया हो परंतु यदि ऐसा होता है,तो वह बेटे के अथक परिश्रम के साथ-साथ पिता की कर्तव्य निष्ठा को भी प्रमाणित करता है। सम्मान प्राप्त करने पर सहायक निदेशक डॉ.चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने कहा कि प्रोग्रेसिव समिति देहरादून ने हम दोनों पिता-पुत्र को सम्मानित करके बहुत बड़ी सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारी का एहसास भी कराया है,जिसे बखूबी निभाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर हिमांशी ऐरन ने की। मौके पर प्रोग्रेसिव कम्युनिटी के महासचिव आई उस्मानी,संयोजक एडवोकेट सुहेल जमीर,उच्च न्यायालय नैनीताल के भूतपूर्व रजिस्ट्रार जनरल कांता प्रसाद,बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड की पूर्व अध्यक्ष रजिया बेग,डोईवाला डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर इकबाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षा,पर्यावरण,संस्कृति एवं राजनीति से जुड़ी हस्तियां मौजूद रही।