Wednesday 26/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
महापौर ने पर्यावरण मित्रों को वितरित किए रेनकोटकहा- स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं पर्यावरण मित्रविश्व बंधुत्व रक्तदान महाभियान में श्रीनगर से मानवता का संदेशपाबों में रक्षाबंधन पर बहनों का स्नेह-डॉ.धन सिंह रावत ने लिया आशीर्वाद,महिला मोर्चा ने बांधी राखीप्रकृति से समरसता का संकल्प,630 स्थानों पर गूंजा हरित संदेश-संत निरंकारी मिशन लगाएगा 10 लाख पौधेग्राम समितियों के गठन से मजबूत होगा एकल अभियान-स्वाभिमान पर्व की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वानजनता मिलन में 50 शिकायतों पर डीएम की त्वरित कार्रवाई-समयबद्ध समाधान से मजबूत हो रहा जनविश्वासजेएनवी पौखाल में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर विज्ञान और नवाचार की गूंज,अंतरिक्ष प्रश्नोत्तरी में नीलगिरी सदन अव्वलसंस्कारों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ रहा समलौण आंदोलन-कल्याबीर मंदिर के शिलान्यास पर विधायक विनोद कंडारी ने रोपा बेलपत्रपाबों में 3.24 करोड़ की लागत से तुंगडुंडा-भैंसवाड़ा मोटर मार्ग का लोकार्पणदेहरादून,परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में आज श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में महादेव जी का सामूहिक महा रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया

मसूरी में बीजेपी मंडल ने मनाया डॉक्टर्स डे, नए सीएमएस का हुआ स्वागत और पुराने को दी विदाई



मसूरी में डॉक्टर्स डे के अवसर पर मसूरी उप-जिला चिकित्सालय में भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर अस्पताल में कार्यरत डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। साथ ही, नए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॉ. खजान सिंह चौहान का गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जबकि पूर्व सीएमएस डॉ. यतेन्द्र सिंह को विदाई दी गई।
समारोह के दौरान डॉ. खजान सिंह चौहान ने कहा कि जनता के सहयोग और सुझावों से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने अस्पताल में एक जनसंपर्क अधिकारी की नियुक्ति कर दी है, जिससे मरीजों और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।डॉ. चौहान ने विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों का उल्लेख करते हुए कहा कि अब उन्हें लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा, बल्कि प्राथमिकता के आधार पर डॉक्टर उनकी जांच करेंगे।उन्होंने यह भी बताया कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और नगरपालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी और स्वास्थ्य विभाग के साथ प्रशासन के सहयोग से मसूरी के उप-जिला अस्पताल को सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तकनीक के माध्यम से मरीजों का इलाज और सुविधाएं और अधिक सुलभ बनाई जाएंगी। पूर्व सीएमएस डॉ. यतेन्द्र सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए डा. चौहान ने कहा कि उनके नेतृत्व में अस्पताल ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की हैं।
इस अवसर पर पूर्व सीएमएस डॉ. यतेन्द्र सिंह ने कहा कि वे अब भी मसूरी की जनता की सेवा के लिए समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि व सीएमएस के पद से हटने के बाद भी वह सप्ताह में दो दिन मसूरी के उप-जिला चिकित्सालय में सेवा देंगे। उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के सहयोग से अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं में व्यापक सुधार किया गया है। उनके कार्यकाल में सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड मशीन, और अन्य आधुनिक उपकरण अस्पताल में उपलब्ध कराए गए हैं, साथ ही स्टाफ की भी भर्ती की गई है जिससे मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने सभी डॉक्टरों को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं दीं और अस्पताल में मरीजों को बेहतर इलाज व स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील की। उन्होंने कहा कि अस्पताल के संचालन में बीजेपी मंडल की ओर से हर संभव सहयोग दिया जाएगा। इस मौके पर विजय विंदवाल, सभासद अमित भट्ट, अरविंद सेमवाल, उज्जवल नेगी, अनिता धनाई, कमला थपलियाल,सुषमा रावत, अवतार कुकरेजा, अनिल सिंह अन्नू, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।