Thursday 27/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
महापौर ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल महिला कांस्टेबल का हाल जानासंस्कृत के जयघोष से गूंज उठा श्रीनगर-भव्य शोभायात्रा ने जगाया संस्कृति और संस्कारों का गौरवगढ़वाल विश्वविद्यालय के बीजीआर परिसर पौड़ी में उद्यमिता की पाठशाला-छात्रों ने सीखा आइडिया को कारोबार में बदलने का हुनरजयालगढ़ में भाजपा का बढ़ा कुनबा-विधायक विनोद कंडारी के नेतृत्व में मातृशक्ति ने थामा भगवासंस्कृत शिक्षकों की समस्याओं पर गरजी आवाज,मानदेय वृद्धि से समान कार्य-समान वेतन तक उठी मजबूत मांगगौधामों की व्यवस्थाओं पर संयुक्त मजिस्ट्रेट की पैनी नजर,चारा-पानी से लेकर स्वास्थ्य जांच तक दिए सख्त निर्देशपैठाणी में उमड़ा मातृशक्ति का सैलाब-ऋतु खंडूड़ी और डॉ.धन सिंह रावत ने रक्षाबंधन पर दिया महिला सम्मान और सशक्तिकरण का संदेशदोगुना मुनाफे का झांसा देकर 3.30 करोड़ की ठगी,कथित डॉक्टर बहन गुजरात से गिरफ्तारएसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं निर्वाचन अधिकारियों के साथ हुई बैठकमुख्यमंत्री ने पांच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन

नगर निगम श्रीनगर द्वारा अल्केश्वर घाट पर चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान

श्रीनगर/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया के निर्देशन पर नगर निगम श्रीनगर द्वारा अलकेश्वर घाट एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त श्रीनगर नूपुर वर्मा ने कहा कि नगर की स्वच्छता में सभी नागरिकों की सहभागिता जरूरी है। घाटों पर नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही खुले में कूड़ा डालने व घाटों को गंदा करने वालों पर जुर्माने (स्पॉट फाइन) की कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की टीम द्वारा प्रातः 6 बजे से 10 बजे तक घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान घाट से प्लास्टिक कचरा,बोतलें व अन्य अपशिष्ट एकत्र कर लगभग 20 किलो कूड़ा निस्तारित करने के साथ ही डेंगू के दृष्टिगत जलभराव वाले स्थानों को साफ़ कर मिट्टी भरान का कार्य किया गया। इसके अतिरिक्त घाट को जेट स्प्रे से धोकर स्वच्छ किया गया। अभियान में स्थानीय पार्षद राजकुमार (वार्ड 16),रेखा लिंगवाल (वार्ड 10),सहायक नगर आयुक्त रविराज सिंह बंगारी,गायत्री बिष्ट,रघुवीर राय,आनंद भंडारी,रविंद्र सिंह, प्रवीण रावत,विपिन रावत,विजय राणा,सुनीता जोशी,वंदना,शिवानी,संजीव कुमार,दाताराम,राम कुमार व अन्य कार्मिकों और जनप्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।