Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रमविकास की दस्तक के बीच सुमाड़ी-ढिक्वालगांव में भाजपा का बढ़ा जनाधार-100 से अधिक ग्रामीणों ने थामा पार्टी का दामनआईआईटी रुड़की दीक्षांत समारोह 2026 में स्नातक उत्कृष्टता, नवाचार और राष्ट्र निर्माण का उत्सवजिला गंगा समिति की बैठक में गंगा संरक्षण,स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों की समीक्षाघेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ कृषि,उद्यान एवं दुग्ध गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर,जिलाधिकारी ने दिए निर्देशआम आदमी पार्टी और भाकपा(माले) द्वारा अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी तक भी वीआईपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी ना होने पर अंकिता को श्रद्धांजलि देते हुए अंबेडकर पार्क में कल देर शाम भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।निठारी कांड में आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में मौतजल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फीमुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पणरुद्रपुर में जनपदीय विज्ञान संगोष्ठी सम्पन्न राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, देहरादून के तत्वावधान में आज जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फाजिलपुर महरौला रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर में श्री हरेंद्र मिश्रा मुख्य शिक्षा अधिकारी ऊधम सिंह नगर, मुख्य अतिथि डॉ. जी सी जोशी, राजेश्वर सिंह होलकर एवम् विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शुभा रावत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवम् सरस्वती वन्दना के साथ किया गया। संगोष्ठी का विषय ‘भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 : संभावनाएं एवं चुनौतियां’ रहा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ विज्ञान के प्रति समझ और रुचि विकसित करना था। प्रतियोगिता में सर्राफ पब्लिक स्कूल खटीमा की छात्रा कु. लक्ष्मी भट्ट ने प्रथम, सरस्वती पब्लिक स्कूल खटीमा कु. कीर्ति बिष्ट ने द्वितीय और जी एस कान्वेंट स्कूल सितारगंज की छात्रा कु. सपना मेहरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के बाद मुख्य अतिथि डॉ जी सी जोशी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती शुभा रावत एवं जनपद विज्ञान समन्वयक विनीता जगदीश चौधरी ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। जनपद स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अब राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में ऊधम सिंह नगर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर फिजिक्स डॉ. जी.सी. जोशी रहे। मुख्य शिक्षा अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री हरेंद्र मिश्रा ने अपने सम्बोधन में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन एवम् उत्साहवर्धन किया एवम् भावी ऊर्जा चुनौतियों से निपटने में छात्रों से अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाओं के साथ साथ जनपद के अनेक विद्यालयों के प्रतिभागियों के मार्गदर्शक शिक्षक, शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे।

देव दर्शन बुग्याल और खेलों का लुत्फ उठाना हो तो पौराणिक शिव मन्दिर अघान पहुंचे

टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़़वाल क्षेत्रांतर्गत विकास खण्ड थौलधार के ग्राम सेलूर में अघान नामक एक स्थान है। यहां पर काफी बड़े क्षेत्र में बुग्याल फैला हुआ है,जिसके एक छोर पर प्राचीन शिव मन्दिर तो दूसरी ओर स्थानीय युवाओं के मनोरंजन हेतु कुदरती खेल मैदान है। प्रकृति और आस्था के इस पावन स्थल पर शिव-भक्तों और खेल प्रेमियों के लिए कुदरत द्वारा प्रदत्त एक खूबसूरत नजारा है। जनपद मुख्यालय से तकरीबन 50 किमी की दूरी पर चम्बा-उत्तरकाशी मोटर मार्ग के स्थान काण्डीखाल से 7 किमी की ब्रांच सड़क मार्ग से ग्राम सेलूर होते हुए अघान पहुंचा जा सकता है। वैसे तो इस स्थान पर पहुंचने के दो अन्य मार्ग भी है,जिसमें चम्बा-मसूरी मोटर मार्ग के स्थान ठांगधार से वाल्काखाल होते हुए तथा चम्बा-उत्तरकाशी मोटर मार्ग के स्थान सुल्याधार से भी पहुंचा जा सकता है। अघान से जहां एक ओर हिमालय तो दूसरी ओर पर्यटन नगरी धनोल्टी,नागटिब्बा सहित सेम मुखेम,खैंट पर्वत,सुरकण्डा सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों सहित चारो ओर खूबसूरत दृश्य स्पष्ट दिखायी देते है,जो कि अपने आप में प्रकृति का खूबसूरत खजाना संजोए हुये है। अघान में हर वर्ष 9 गते बैसाख को एक दिवसीय धार्मिक मेले का आयोजन होता है। यहां पर थौलधार क्षेत्र के अलावा विकास खण्ड चम्बा व जौनपुर क्षेत्र के लोगों का आवागमन आस्था के दृष्टिगत बना रहता है। पर्यटक ठांगधार से कोड़िया ईको पार्क में सफारी के साथ अघान पहुंचते है तथा बुग्याल का लुत्फ उठाते हैं। वहीं इस बुग्याल में स्थानीय युवा विभिन्न खेलों का आनन्द लेते है। श्री अघान महादेव का यह मंदिर एक सिद्ध पीठ है। सदियों से यहां स्वयंभू शिवलिंग के रूप में बाबा अपने भक्तों को दर्शन देते हैं और यह शिवलिंग यहां कब से बसा हुआ है इसका कोई अनुमान नहीं लगा पाया। लेकिन सदियों से यहां लोग पूजा पाठ करने और अपने अनुष्ठान करवाने इस शिव मंदिर में आते हैं और स्थानीय लोग अपने इष्ट देवता के रूप मे पूजा करते है। इस मंदिर में शिव अघान अग्नि के रुप में विराजमान है। मंदिर चारों ओर से हरी भरी पहाड़ियों,चीड़ और देवदार के वृक्षों से घिरा हुआ,एक बहुत ही शांत,बेहद खूबसूरत और आलौकिक वातावरण में स्थित है। गढ़वाली फिल्मों की शूटिंग-अघान एक ऐसा स्थान भी है जहां गढ़वाली गाने और फिल्में फिल्माई गई हैं। लोकप्रिय गढ़वाली गीत ढाई हाथे धामेली में अघान मैदान के स्थान शामिल हैं। तो आप भी इस खूबसूरत और अलौकिक वातावरण का आनंद लेकर आइए अघान में।