Tuesday 28/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
सेवा संकल्प फाउंडेशन का हरित संकल्प: गीता धामी के निर्देशन में ग्राम बंडिया में किया वृक्षारोपण एवं पौधे वितरण ।समावेशी शिक्षा को मिली नई शक्ति-शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने 69 विशेष शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्रकारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि-वीर सैनिकों व शहीद परिजनों के सम्मान के साथ श्रद्धा और गौरव से मनाया गया कारगिल विजय दिवसउत्तराखंड ने खोया जनसंघर्षों का सशक्त प्रहरी-पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के निधन से कांग्रेस में शोक की लहरकारगिल के वीरों को हरित श्रद्धांजलि-भागीरथी कला संगम ने सफाई,पौधरोपण और सेवा संकल्प से जगाई राष्ट्रभक्ति की अलखसमाज सेवा के माध्यम से मनाया शिवसेना पक्ष प्रमुख “ उद्धव साहेब जी ठाकरे “का 67 वा जन्मदिनजंतर-मंतर घटना की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनस्वास्थ्य एवं समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. पवन शर्मा और डॉ. चिराग बहुगुणा सम्मानितडीएवी पब्लिक स्कूल, विज्ञान विहार, देहरादून में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं देशभक्ति के साथ मनाया गयाहरेला का संदेश,समलौण का संकल्प-पौधारोपण से प्रकृति संरक्षण की अनूठी पहल

निर्दलीय पार्षद जयपाल बिष्ट भाजपा में हुए शामिल,बोले-विकास कार्यों और नेतृत्व से प्रभावित होकर लिया फैसला

श्रीनगर गढ़वाल। डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्रीनगर नगर निगम वार्ड 28 से निर्दलीय पार्षद जयपाल बिष्ट ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा श्रीनगर मंडल कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भाजपा की सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास की नीति,प्रदेश सरकार द्वारा कराए जा रहे जनहितकारी विकास कार्य,और गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की सक्रियता व लोकप्रियता से प्रेरित होकर उन्होंने यह निर्णय लिया है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भास्करानंद अणथ्वाल और विजयलक्ष्मी रतूड़ी ने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन दर्शन पर विस्तृत चर्चा करते हुए उनके राष्ट्रवादी विचारों को आज की राजनीति के लिए प्रासंगिक बताया। भाजपा में शामिल होने पर श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल,पूर्व मेयर प्रत्याशी आशा उपाध्याय और जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट ने जयपाल बिष्ट को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल ने कहा कि जयपाल बिष्ट पहले भी भाजपा से जुड़े रहे हैं। तकनीकी कारणों से उन्हें निर्दलीय चुनाव लड़ना पड़ा,लेकिन उन्होंने कभी भी भाजपा की नीतियों का विरोध नहीं किया। उनकी निष्ठा और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें दोबारा पार्टी में शामिल किया गया है। आने वाले दिनों में कई अन्य निर्दलीय पार्षद भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। जयपाल बिष्ट ने भाजपा में वापसी को एक घरेलू वापसी की संज्ञा देते हुए कहा कि मंत्री डॉ.धन सिंह रावत द्वारा श्रीनगर में कराए जा रहे अभूतपूर्व विकास कार्यों और सांसद अनिल बलूनी के गढ़वाल हितैषी दृष्टिकोण ने मुझे फिर से भाजपा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया है। मैं पार्टी की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। उपस्थिति दर्ज कराने वालों में मंडल उपाध्यक्ष संजय गुप्ता,महामंत्री दिनेश पटवाल,शुभम प्रभाकर,रमेश रमोला,देवेंद्रमणि मिश्रा,विजयलक्ष्मी रतूड़ी,अंजना डोभाल,उषा कंडारी, पंकज सती,उज्जवल अग्रवाल,प्रकाश सती,आशीष उनियाल और पूर्व प्रधान जितेंद्र रावत प्रमुख रहे। भाजपा श्रीनगर मंडल द्वारा यह आयोजन डॉ.मुखर्जी के विचारों को जनमानस तक पहुंचाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया। पार्टी में जयपाल बिष्ट जैसे जमीनी कार्यकर्ताओं की वापसी को संगठन ने एक सकारात्मक संकेत माना है।