Wednesday 26/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
महापौर ने पर्यावरण मित्रों को वितरित किए रेनकोटकहा- स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं पर्यावरण मित्रविश्व बंधुत्व रक्तदान महाभियान में श्रीनगर से मानवता का संदेशपाबों में रक्षाबंधन पर बहनों का स्नेह-डॉ.धन सिंह रावत ने लिया आशीर्वाद,महिला मोर्चा ने बांधी राखीप्रकृति से समरसता का संकल्प,630 स्थानों पर गूंजा हरित संदेश-संत निरंकारी मिशन लगाएगा 10 लाख पौधेग्राम समितियों के गठन से मजबूत होगा एकल अभियान-स्वाभिमान पर्व की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वानजनता मिलन में 50 शिकायतों पर डीएम की त्वरित कार्रवाई-समयबद्ध समाधान से मजबूत हो रहा जनविश्वासजेएनवी पौखाल में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर विज्ञान और नवाचार की गूंज,अंतरिक्ष प्रश्नोत्तरी में नीलगिरी सदन अव्वलसंस्कारों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ रहा समलौण आंदोलन-कल्याबीर मंदिर के शिलान्यास पर विधायक विनोद कंडारी ने रोपा बेलपत्रपाबों में 3.24 करोड़ की लागत से तुंगडुंडा-भैंसवाड़ा मोटर मार्ग का लोकार्पणदेहरादून,परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में आज श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में महादेव जी का सामूहिक महा रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया

गंगा दर्शन क्षेत्र में गुलदार का आतंक,युवक बाल-बाल बचा,मेयर ने डीएफओ से की त्वरित कार्रवाई की मांग

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गंगा दर्शन क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक पर अचानक गुलदार ने जानलेवा हमला कर दिया। संयोगवश युवक ने साहस और सूझबूझ से खुद को बचा लिया,लेकिन इस घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही श्रीनगर नगर निगम की मेयर आरती भण्डारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल डीएफओ पौड़ी से वार्ता की। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में सघन गश्त शुरू करने और गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाए जाने की मांग की। डीएफओ ने भी शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सतर्क रहें,सुरक्षित रहें-मेयर आरती भण्डारी की आमजन से अपील की है कि अगामी कुछ दिनों तक बुघाणी रोड,पौड़ी रोड,डांग ऐठाणा जैसे वन क्षेत्र से लगे मार्गों पर सुबह उजाला होने से पहले और शाम को अंधेरा होने के बाद अकेले न जाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों को भी खुले जंगलनुमा इलाकों में खेलने से रोका जाए। विद्युतीकरण से बढ़ेगी सुरक्षा मेयर भण्डारी ने बताया कि बुघाणी रोड पर विद्युतिकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है और शीघ्र ही गंगा दर्शन व डांग ऐठाणा रोड पर भी प्रकाश व्यवस्था की जाएगी,जिससे रात्रिकालीन आवाजाही सुरक्षित हो सके। जागरूकता अभियान की तैयारी नगर निगम प्रशासन अब वन्यजीवों से सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू करने की योजना बना रहा है। पोस्टर,घोषणाएं और जनसभाओं के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। श्रीनगर की जनता से अनुरोध नगर निगम और वन विभाग की ओर से सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं,लेकिन आम नागरिकों की सतर्कता भी उतनी ही आवश्यक है। मेयर आरती भण्डारी ने कहा कि आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है। प्रशासन आपके साथ है,लेकिन एहतियात बरतना जरूरी है। इस घटना ने एक बार फिर यह याद दिलाया है कि मानव और वन्यजीवों के बीच बढ़ता टकराव एक गंभीर विषय है,जिस पर सामूहिक जागरूकता और प्रशासनिक तत्परता ही समाधान ला सकती है।