Tuesday 28/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
सेवा संकल्प फाउंडेशन का हरित संकल्प: गीता धामी के निर्देशन में ग्राम बंडिया में किया वृक्षारोपण एवं पौधे वितरण ।समावेशी शिक्षा को मिली नई शक्ति-शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने 69 विशेष शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्रकारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि-वीर सैनिकों व शहीद परिजनों के सम्मान के साथ श्रद्धा और गौरव से मनाया गया कारगिल विजय दिवसउत्तराखंड ने खोया जनसंघर्षों का सशक्त प्रहरी-पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के निधन से कांग्रेस में शोक की लहरकारगिल के वीरों को हरित श्रद्धांजलि-भागीरथी कला संगम ने सफाई,पौधरोपण और सेवा संकल्प से जगाई राष्ट्रभक्ति की अलखसमाज सेवा के माध्यम से मनाया शिवसेना पक्ष प्रमुख “ उद्धव साहेब जी ठाकरे “का 67 वा जन्मदिनजंतर-मंतर घटना की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनस्वास्थ्य एवं समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. पवन शर्मा और डॉ. चिराग बहुगुणा सम्मानितडीएवी पब्लिक स्कूल, विज्ञान विहार, देहरादून में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं देशभक्ति के साथ मनाया गयाहरेला का संदेश,समलौण का संकल्प-पौधारोपण से प्रकृति संरक्षण की अनूठी पहल

मसूरी के कैमल बैक रोड पर भालुओं की आमद, लोगों में दहशत, वन विभाग सतर्क, गश्त तेज़



मसूरी की हसीन वादियों में इन दिनों एक अलग तरह की हलचल देखी जा रही है। प्रसिद्ध कैमल बैक रोड पर भालुओं की लगातार मौजूदगी ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। जंगलों में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले इन जंगली जानवरों की हालिया गतिविधियों को लेकर वन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बीते कुछ दिनों से दो भालुओं को कई बार कैमल बैक रोड के आस-पास देखा गया है। हालांकि अब तक इन भालुओं ने किसी पर हमला नहीं किया है और न ही कोई जान-माल का नुकसान हुआ है, लेकिन उनकी उपस्थिति ही पर्यटकों और पास के रिहायशी इलाकों में रहने वालों को डरा रही है।
यह पहली बार नहीं है जब इस क्षेत्र में जंगली जानवरों की मौजूदगी महसूस की गई हो। कुछ दिन पहले इसी इलाके में एक गुलदार को भी देखा गया था। इन घटनाओं से यह स्पष्ट है कि मसूरी के जंगलों में वन्यजीवों की हलचल बढ़ रही है, और इंसानों व जानवरों के बीच की दूरी कम होती जा रही है।
वन प्रभाग अधिकारी डीएफओ अमित कंवर ने जानकारी दी कि कैमेल बैक रोड के आसपास का जंगल काफी घना और प्राकृतिक वन्यजीव आवास क्षेत्र है। “यहां भालुओं और अन्य वन्य जीवों का दिखना असामान्य नहीं है। लेकिन हम पूरी तरह सतर्क हैं। लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वन विभाग ने स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए कैमेल बैक रोड और उसके आसपास गश्त को तेज़ कर दिया है। विभागीय टीमों को विशेष रूप से अलर्ट किया गया है और जंगल की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे जंगलों के करीब जाते समय सावधानी बरतें और किसी भी जंगली जानवर को देखने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करें।