चंपावत एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर थाना थामली पुलिस ने एक वाहन से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की है। पंचायत चुनाव को लेकर एसपी चंपावत के निर्देश पर चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान आज 25 जुलाई को प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन राणा के निर्देश में चेकिंग के दौरान चौकी मंच थाना तामली क्षेत्र से एक टैक्सी वाहन में 16 पेटी अंग्रेजी शराब (कुल-144 बोतल और 192 क्वाटर ) बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने थाना तामली में आबकारी अधिनियम मे अभियोग पंजीकृत किया गया है।बरामद शराब को अभियुक्त द्वारा त्रिस्तरीय निर्वाचन मे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बांटने के लिए ले जाने की बात बताई गयी है। उक्त संबंध में अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच व साक्ष्य संकलन किया जा रहा है ,नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।आरोपी नीरज सिंह पुत्र जगत सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम रमेला थाना तामली जनपद चम्पावत का निवासी है पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया है।
पंचायत चुनाव में बटने जा रही भारी मात्रा में शराब बरामद आरोपी गिरफ्तार वाहन सीज़
