स्व.राधा देवी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 27 जुलाई कोजन सेवा की अनूठी मिसाल बनेगा यह सामाजिक शिविर

श्रीनगर गढ़वाल। स्व.राधा देवी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आम जनमानस के लिए एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रविवार, दिनांक 27 जुलाई 2025 को प्रात-10 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्राथमिक विद्यालय नकोट बिंलकेदार श्रीनगर में किया जाएगा। यह शिविर ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय रावत के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है,जो विगत वर्षों से जन सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा निम्न स्वास्थ्य सेवाएं पूर्णतः नि:शुल्क प्रदान की जाएंगी-सामान्य रोगों की चिकित्सा व परामर्श-ब्लड प्रेशर,फेफड़ों की जांच,ब्लड शुगर की जांच,यूरिक एसिड,यूरिन रूटीन,थायराइड,हीमोग्लोबिन जांच,महिलाओं व बच्चों के रोगों की जांच,नेत्र परीक्षण व दांतों की जांच,दवाइयों का निःशुल्क वितरण,इस शिविर में आधुनिक मशीनों के माध्यम से स्वास्थ्य जांच की जाएगी,जिससे ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उनके क्षेत्र में ही प्राप्त हो सकेंगी। आयोजन की जानकारी देते हुए विजय रावत ने बताया कि यह ट्रस्ट पूर्णतः सामाजिक उद्देश्यों के लिए समर्पित है और भविष्य में भी इस प्रकार के शिविरों का आयोजन करता रहेगा। शिविर के सफल संचालन में नगर निगम श्रीनगर एवं जनसहयोग का विशेष योगदान रहेगा। इच्छुक लाभार्थी अधिक जानकारी के लिए निम्नलिखित संपर्क नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं-9910473552,9540020118,9910624746,नोट: शिविर में पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मरीजों की पंजीकरण व्यवस्था की गई है।