कारगिल शहीद कुलदीप सिंह राजकीय इंटर कॉलेज खण्डाह में शौर्य दिवस व भोले महाराज जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित

श्रीनगर गढ़वाल। कारगिल शहीद वीर चक्र से सम्मानित कुलदीप सिंह रावत की स्मृति में कारगिल शहीद कुलदीप सिंह राजकीय इंटर कॉलेज खण्डाह में शनिवार को शौर्य दिवस एवं भोले महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर विविध शैक्षणिक,सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ताओं प्रदीप मल्ल व प्रदीप अंथवाल के आतिथ्य में गाजर घास उन्मूलन एवं रूद्राक्ष पौधारोपण से हुआ। तत्पश्चात विद्यालय प्रांगण में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता,पेंटिंग प्रतियोगिता,रस्साकस्सी प्रतियोगिता व स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने भोले जी महाराज को जन्म दिवस की शुभकामनाएं दीं,वहीं कारगिल युद्ध में अद्वितीय शौर्य का परिचय देकर देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद कुलदीप सिंह रावत को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता-प्रथम स्थान-मयंक रावत कक्षा 12,द्वितीय स्थान-अक्ष वेदवाल कक्षा 9,तृतीय स्थान-सारिका कक्षा 9, स्वाति कक्षा 12 एवं स्नेहा नौटियाल कक्षा 12,पेंटिंग प्रतियोगिता-प्रथम स्थान-सोनाली उनियाल कक्षा 7,द्वितीय स्थान-प्रियांशी कक्षा 6,तृतीय स्थान-प्रिया कक्षा 8,रस्साकस्सी प्रतियोगिता-बालक वर्ग-सीनियर बालक टीम विजेता,बालिका वर्ग-जूनियर बालिका टीम विजेता रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद किमोठी ने की तथा संचालन राजवीर सिंह बिष्ट द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य किमोठी ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन समिति एवं सहभागियों को सफल आयोजन हेतु बधाई दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में लक्ष्मी सेन,दलवीर सिंह शाह,हेमचन्द्र ममगाई,भगवती गौड़,कुसुमलता थपलियाल,पूजा नेगी,मयंक पंत,राकेश रूडोला,सुनीता आर्य,मंजू असवाल एवं रौथाण सहित विद्यालय स्टाफ व छात्र-छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा।