मृतक सिपाही का नाम विमलेश पाल था। वह बाराबंकी के सुबेहा थाने में तैनात थी। सोमवार को महादेवा मंदिर के गर्भगृह में उसकी ड्यूटी लगी थी, लेकिन वह नहीं पहुंची। साथियों ने उसका पता किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
महिला सिपाही की हत्या से हड़कंप मच गया। एसपी अर्पित विजयवर्गीय, आईजी प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे। आईजी ने कहा- ऐसा लग रहा है कि मोटिव के साथ मर्डर किया गया है। जांच की जा रही है।
