देहरादून ,परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में आज श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर देहरादून में नाग पंचमी की पावन तिथि पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।

दिगंबर दिनेश पुरी जी ने अवगत करवाया कि भारी वर्षा के बावजूद भी आज प्रातः से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना प्रारंभ हो गया था श्रद्धालुओं ने पहले तो भगवान भोलेनाथ का पवित्र गंगाजल के साथ दूध दही पंचामृत आदि से जलाभिषेक कर मनोकामना पूर्ण की प्रार्थना की इसके पश्चात शंकर जी के साथ विराजमान नाग देवता को भी दुग्ध का भोग लगाकर उनकी पूजा अर्चना व कालसर्प के दोष से पीड़ित भक जनों ने भी ब्राह्मण द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना की तथा कालसर्प दोष से मुक्त होने की प्रार्थना की सायं काल में हुआ नाग स्वरूप में श्रृंगार सायं काल में श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी का भव्य श्रृंगार कर उनकी आरती की गई मंदिर प्रांगण में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासंघ के सहयोग से श्रद्धालुओं को लगभग 500 पौधे विभिन्न प्रजातियों के निशुल्क भेंट किए गए।
इस अवसर पर दिगंबर भागवत पुरी जी दिगंबर दिनेश पुरी जी राजेंद्र आनंद मनमोहन शर्मा रजनीश यादव प्रवीन बंसल विक्की गोयल नवीन गुप्ता संजय कुमार गर्ग दीपक मित्तल आदि उपस्थित रहे।