जैन मिलन पारस द्वारा परम पूजनीय श्री 108 सौरभ सागर महाराज एवं क्षुल्लक रत्न 105 समर्पण सागर महाराज के मंगल आशीर्वाद से दिगंबर जैन मंदिर झंडा बाजार देहरादून पर दो दिवसीय उत्सव भव्य दिव्या रूप मे आयोजित किया जा रहा हैं जिसमें वीरवार प्रात: भगवान की पालकी यात्रा निकाली गयी भगवान को दिवेश जैन ने पालकी में विराजित किया यात्रा का श्रद्धालुओं ने कई स्थानो पर स्वागत किया ड्रोन से हवाई पुष्प वर्षा की गयी आकर्षक रंगोली बनायीं ढ़ोल नापीरी ताशा से पालकी यात्रा मंदिर में पहुंचकर अभिषेक पूजन किया गया मुख्य बेदी पार्श्वनाथ भगवान की शांतिधारा का सौभाग्य राजेश जैन राशि जैन पनाश वैली परिवार को प्राप्त हुआ अन्य वेदी पर प्रथम शांतिधारा अर्पण जैन अंकित जैन विपिन जैन नितिन जैन के द्वारा बोली ली गयी 4 कलश गौरव जैन, मुकेश जैन, विदित जैन उदित जैन ने प्राप्त की जैन मंदिर पर पार्श्वनाथ भगवान मोक्ष सप्तमी पर मुख्य बड़े 23 किलो का लड्डू भगवान को अर्पण करने का सौभाग्य बोली द्वारा सुधीर जैन आलोक जैन दून साइंटिफिक तिलक रोड परिवार को प्राप्त हुआ उसके पश्चात 321 लड्डू चढ़ाए गए कार्यक्रम के अंत में जैन पारस मिलन परिवार की ओर से सहभोज की व्यवस्था भी रखी गयी मंदिर व्यवस्थापक नीरज जैन, पारस मिलन के अध्यक्ष अंकुर जैन मंत्री गौरव जैन, कोषाध्यक्ष हिमांशु जैन, विपिन जैन, सचिन जैन, नितिन जैन, अंकित जैन, अनुभव जैन वीरेश जैन, उदित जैन, पंकज जैन, विवेक जैन, हिमांशु जैन उमंग जैन, अनुज जैन,अंकित जैन, अमित जैन वैभव जैन मनीष जैन,पंकज जैन मुकेश जैन सहित जैन समाज की सेंकडों महिलाओ एवं पुरुषों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।
देहरादून,जैन धर्म के तेईसवे तीर्थकर देवाधिदेव 1008 पार्श्वनाथ भगवान का 2802 वाँ निर्वाण लाडू महोत्सव
