भारत युवा पुरस्कार से सम्मानित हुए डॉ.धन सिंह रावत पूरे पौड़ी जिले में खुशी की लहर,भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की झलक

श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत को जनसेवा,शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए नवाचारी प्रयासों के लिए भारत युवा पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर पूरे पौड़ी जिले में हर्ष और गर्व की लहर दौड़ गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं,जनप्रतिनिधियों और समर्थकों ने इस उपलब्धि को उत्तराखंड की गरिमा बढ़ाने वाला क्षण बताया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में तेलंगाना के राज्यपाल विष्णु देव वर्मा द्वारा प्रदान किया गया। भारत गौरव अवॉर्ड फाउंडेशन की ओर से यह पुरस्कार डॉ.रावत के नवाचारों और सामाजिक समर्पण को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्रदान करने के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में खुशी की लहर,इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर भाजपा नेताओं ने डॉ.रावत को बधाइयों की झड़ी लगा दी। पौड़ी जनपद में अलग-अलग स्थानों पर खुशी और आभार प्रकट करने के कार्यक्रम आयोजित हुए,जिनमें भाजपा के वरिष्ठ नेता,पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। खुशी जाहिर करने वालों में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत,जिला महामंत्री गिरीश पैन्यूली व शशि रतूड़ी,पूर्व राज्य मंत्री अतर सिंह असवाल,निवर्तमान सहकारी संघ अध्यक्ष मातवर सिंह रावत और नरेंद्र रावत,श्रीनगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विपिन चंद्र मैठाणी,जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट,खिर्सू मंडल अध्यक्ष मीना गैरोला,श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल,पाबौं मंडल अध्यक्ष विमल नेगी,पैठाणी मंडल अध्यक्ष विजय सिंह,थलीसैंण मंडल अध्यक्ष आनंद नेगी,तथा अनेक अन्य मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ता। नेताओं ने एक स्वर में कहा कि यह सम्मान न केवल डॉ.धन सिंह रावत की व्यक्तिगत उपलब्धि है,बल्कि यह उत्तराखंड की निष्ठावान राजनीति,सेवा भावना और विकासशील सोच को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने का प्रतीक है। यह पुरस्कार प्रदेश की युवा पीढ़ी के लिए भी प्रेरणा बनेगा।