देहरादून,अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड के युवा ब्राह्मण प्रकोष्ठ की बैठक उज्जवल भोजनालय में हुई बैठक की अध्यक्षता महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने की बैठक का संचालन उमाशंकर शर्मा ने किया

बैठक को संबोधित करते हुए मनमोहन शर्मा ने कहा कि हमें युवा ब्राह्मण पर गर्व है और युवा ब्राह्मण समाज में नई दिशा देने का काम करेगा और आगामी समय में युवा ब्राह्मण सम्मेलन जल्द आयोजित किया जाएगा लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश युवा संयोजक सत्येंद्र दीक्षित ने कहा की हम ब्राह्मण युवक को अपने साथ जोड़ कर चलेंगे और ब्राह्मणों के लिए हर संभव समस्याओं के साथ लड़ने का काम करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण भी करने का प्रयास करेंगे किसी क्रोम क्रम में हम ब्राह्मण युवा सम्मेलन भी करेंगे। महासचिव उमाशंकर शर्मा ने कहा की युवा हमारे युग की पहचान है और युवा शक्ति हर कार्य करने में आगे रहती है बैठक में जिला युवा अध्यक्ष दीप्ति भट्ट ने कहा कि हम महिला और पुरुष को महासभा में जोड़कर उनके हर समस्याओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होंगे और युवाओं को आगे बढ़ने का प्रयास करेगे बैठक में मुख्य रूप से पंडित मनमोहन शर्मा पंडित उमाशंकर ,पंडित सत्येंद्र दीक्षित दीपक ध्यानी , दीप्ति भटृ, इंद्र भट्ट प्रमुख रूप से आदि उपस्थित रहे