नैनीताल में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के साथ हुई घटना से आक्रोशित कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने मुख्यालय पौड़ी में भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग श्रीकांत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान नेता प्रतिपक्ष व उनके साथियों के साथ मारपीट की गई लेकिन सरकार ने दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। श्रीकांत ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि दोषियों पर कार्रवाई न करना बताता है कि यह सरकार की निगरानी में हुआ है जिससे सरकार की नाकामियां उजागर हुई हैं। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद नेगी, नगर अध्यक्ष भरत सिंह रावत, ब्लॉक अध्यक्ष कोट विजय दर्शन बिष्ट, वरिष्ठ कांग्रेसी राहत हुसैन, मनमोहन सिंह डेनियल तथा गणेश थपलियाल आदि की मौजूदगी रही।
मुख्यालय पौड़ी में कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग का भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, किया पुतला दहनटॉप पौड़ी
