नगर कोतवाली क्षेत्र के देवपुरा चौराहे के पास चलते-चलते कार में अचानक लगी भीषण आग।

आग लगते ही मौके पर मची अफरा-तफरी, लोगों ने तुरंत दी फायर स्टेशन को सूचना।

दमकल विभाग की टीम ने समय रहते मौके पर पहुंचकर जलती कार को बचाया।

गनीमत रही कि हादसे में किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई, सिर्फ वाहन क्षतिग्रस्त हुआ।

कार में आग लगने के कारणों की जांच शुरू, शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही आशंका।

भीड़भाड़ वाले इलाके में बड़ा हादसा टला।