देर रात से हो रही तेज मूसलाधार बारिश के चलते हरिद्वार का जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है हरिद्वार में जगह-जगह बारिश का पानी भरने से लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है , हमेशा से ही बारिश होने पर पानी भरने की समस्या से जूझ रहा चंद्रचार्य चौक रानीपुर मोड़ और भगत सिंह चौक पर मूसलाधार बारिश के चलते कई-कई फीट पानी भर गया यहां तक कि सड़कों से वाहनों को निकालना भी टेढ़ी खीर लगने लगा, हालांकि लोग इसी भरे हुए पानी में से अपने वाहन निकालते हुए दिखाई दिए जबकि दो पहिया वाहन चालक भी इस पानी में से अपने वाहन निकालते हुए दिखाई दिए जिसके चलते उनको वाहन बंद होने के बाद परेशानी का भी सामना करते हुए देखा गया और वाहनों को खींचते हुए पानी से बाहर ले जाते हुए दिखाई दिए, यही नहीं हरिद्वार की उपनकरी ज्वालापुर के पीठ बाजार में भी सड़कों पर कई-कई फीट पानी भरा हुआ दिखाई दिया और इसी पानी में से लोगों के आते जाते और दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहनों को लेकर निकालते हुए भी लोग दिखाई दिए हैं, मूसलाधार बारिश के चलते होने वाली परेशानी और जगह-जगह जल भराव से जहां जन जीवन प्रभावित हो रहा है वहीं जिला प्रशासन जल भराव की समस्या से स्थाई रूप से निजात दिलाने की कोई प्रभावी कार्यवाही नही कर रहा है जिसके चलते बारिश में जनता को बारबार जलभराव की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है, जबकि हरिद्वार चंद्राचार्य चौक और भगत सिंह चौक की जल भराव की समस्या बरसों पुरानी है और इसके लिए कई बार कार्य योजना बनाई जाने की बात भी कही जाती रही है मगर आज तक इस समस्या का कोई हल नहीं निकल पाया है ।
बारिश से जल भराव
